{"_id":"5bf8266ebdec224143673b45","slug":"121542989422-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टक्कर के बाद बस भगा ले गया रोडवेज का ड्राइवर, पुलिस ने पीछा कर माधोपुर में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टक्कर के बाद बस भगा ले गया रोडवेज का ड्राइवर, पुलिस ने पीछा कर माधोपुर में दबोचा
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से टक्कर के बाद बस भगा ले गया रोडवेज का ड्राइवर
पुलिस ने पीछा कर माधोपुर में दबोचा, माधोपुर से नंगलभूर दोबारा लाई बस
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट-जालंधर हाईवे पर पंजाब रोडवेज बस चालक द्वारा नंगलभूर अड्डे में सवारियां उतारने के लिए अचानक लगाई ब्रेक के कारण पीछे आ रही बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक बीटेक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना स्थल पर ड्राइवर ने बस को रोकने की बजाय भगा ली। पुलिस ने नाके सील कर माधोपुर नाके पर बस को पकड़ लिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर नंगलभूर थाने ले आई। घायल तनवीर अहमद निवासी रोनी जिला रामवन जेएंडके का रहने वाला है। घायल तनवीर की टांग व शरीर पर चोटें आईं है। अंबाला में पढ़ रहे तनवीर ने बताया कि तीन दिन की छुट्टी होने पर वह बाइक पर अंबाला से जम्मू वापिस अपने घर जा रहा था। जालंधर से जम्मू जा रही बस चालक ने नंगलभूर अड्डे के पास बस के बीच टकरा गया। सिविल अस्पताल में घायल को भर्ती कराने पहुंचे पुलिस कर्मी प्रद्युम्न ने बताया कि पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। फिलहाल इमरजेंसी में घायल तनवीर का इलाज चल रहा है। घायल छात्र के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बस चालक को भी बुलाया है।