{"_id":"5ace391f4f1c1b1e3d8b4a5a","slug":"11523464479-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरो ने भट्ठा मालिकों के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरो ने भट्ठा मालिकों के खिलाफ की नारेबाजी
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरों ने भट्ठा मालिकों के खिलाफ की नारेबाजी
भट्ठा मालिक बढ़े रेट को लागू करने में कर रहे आनाकानी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
भट्ठा मजदूर यूनियन संबंधित इफ्टू ने गुरदासपुर तथा दीनानगर भट्ठों पर पंथेर और निकासी का काम करते मजदूरों के गर्मियों के रेट मांगने पर भट्ठा मालिकों की गुंडागर्दी के खिलाफ स्थानीय नेहरु पार्क गुरदासपुर में रैली कर भट्ठा मालिकों के खिलाफ नारेबाजी की। रैली को संबोधित करते हुए भट्ठा मजदूर यूनियन के प्रदेश कमेटी के सदस्य प्रेम मसीह सोना, जिला सचिव फुल चंद और जिलाध्यक्ष बचन सिंह बोपाराय ने संयुक्त रुप से कहा कि पिछले 2-3 सीजनों से मजदूरों के रेटो में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही। नेताओं ने कहा कि महंगाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। बढ़ती महंगाई के अनुसार सरकार की ओर से कम से कम मजदूरी में बढ़ोतरी की जाती है। मगर भट्ठा मालिकों ने बढ़े रेटों को लागू करने में आनाकानी कर रहे हैं, जिस कारण मजदूरों में आक्रोश है। भट्ठा मालिक अपने मुनाफे को बनाये रखने के लिए मजदूरों की आर्थिक लूट कर रहे हैं, जबकि जिला प्रशासन मूंक दर्शक बनकर देख रहा है। उन्होंने कहा कि भट्ठा मजदूरों को रेट की बजाए मजदूरों तथा इफ्टू नेताओं के साथ गुंडागर्दी की जाती है। हड़ताल की तैयारियां करते समय भट्ठा मजदूर यूनियन के प्रदेश कमेटी के सदस्य प्रेम मसीह सोना, जिलाध्यक्ष बचन सिंह बोपाराय तथा जिला नेता माना मसीह के साथ बल्ली भट्ठा धारीवाल के मालिक ने गुंडागर्दी की तथा जाति सूचक शब्द बोले, जिसके खिलाफ भट्ठा मालिक के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। इफ्टू के जिला वित्त सचिव सरवन भोला और भट्ठा मजदूर यूनियन के नेता माना मसीह ने कहा कि भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों का रहन-सहन का कोई भी उचित प्रबंध नहीं है। कई कई भट्ठों पर मजदूरों को बंधुआ रखकर काम कराया जाता है। इसके अलावा उनकी सेहत सेवाएं की ओर भी कोई उचित ध्यान नही दिया जाता है।
11जीडीआर6-भट्ठा मालिकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मजदूर।