{"_id":"5ab28e3c4f1c1b3a058b672f","slug":"11521651260-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल मार्च निकाल रहे सोशल वर्करों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल मार्च निकाल रहे सोशल वर्करों का किया स्वागत
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैदल मार्च निकाल रहे सोशल वर्करों का स्वागत
पठानकोट। देशभर में साक्षरता के प्रति जागरूकता लाने के लिए पैदल मार्च कर रहे रोटरी क्लब के सदस्य बुधवार को शहर पहुंचे। शिक्षा विभाग की ओर से क्लब के सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद रोटरी क्लब के सदस्यों ने विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को साक्षरता के बारे जागरूक भी किया। इसके बाद क्लब के सदस्य अगली मंजिल के लिए रवाना हो गए। उनके स्वागत में जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार शर्मा, राजेश्वर सलारिया, मोहित शर्मा, राजीव सलारिया और अरुण कुमार समेत अन्य शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद थे। इस दौरान रोटरी क्लब के सदस्य अरुण और रोशन ने स्कूलों में साक्षरता के प्रति बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने पठानकोट के केएफसी सरकारी स्कूल, सरकारी स्कूल मलिकपुर, सरकारी स्कूल खोजकीचक्क आदि स्कूलों में विजिट किया। वहां स्कूल में जाकर उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया।
फोटो -7- पठानकोट में पैदल यात्रा के दौरान पहुंचे सोशल वर्करों का स्वागत करते हुए।