{"_id":"76eea2d399bfc4530a359621ea7008a6","slug":"amritsar-golden-temple-illegal-construction-130-hotels-punjab-and-haryana-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर शहर में 130 होटलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर शहर में 130 होटलों को नोटिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 May 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर में प्रशासन 130 होटलों में हुए अवैध निर्माण या अवैध रूप से निर्मित होटलों को ढहाने की कार्रवाई करेगा।
इसमें स्वर्ण मंदिर के इर्द-गिर्द 15 होटल भी शामिल हैं। यह कदम हाईकोर्ट दे निर्देश के बाद उठाए गए हैं।
सरबजीत सिंह वेरका ने याचिका दायर कर गलियारे में अवैध निर्माणों और इनमें व्यावसायिक कार्रवाई चलने का आरोप लगाया था।
नगर निगम अमृतसर एवं अन्य दो विभागों की आपसी कशमकश के कारण कार्रवाई पूरी ना होने के कारण हाईकोर्ट ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राहुल तिवारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी।
कमेटी ने अब जानकारी दी है कि सभी तथ्यों की समीक्षा के बाद समूचे शहर में 130 होटलों में अवैध निर्माण सामने आए हैं। इन्हें अवैध निर्माण गिराने का नोटिस दे दिया गया है।
इसके अलावा 30 ऐसे अफसरों पर कार्रवाई की गई है, जिनके समय में यह अवैध निर्माण हुए। हाईकोर्ट ने सुनवाई 22 अगस्त के लिए स्थगित कर दी है।