फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   American Woman ties knot with Punjabi Man in Kapurthala

फेसबुक वाला ‘लव’: गूगल ट्रांसलेशन से समझी मन की बात, अब पंजाबी गबरू संग शादी के बंधन में बंधी अमेरिकन गोरी

Tue, 05 Apr 2022 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 01:13 PM IST
सार

जिला कपूरथला के समीपवर्ती कस्बा फत्तूढींगा में रहने वाले लवप्रीत सिंह लवली की करीब एक वर्ष पहले अमेरिका निवासी स्टीवेट से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोनों की सोशल मीडिया में बातचीत के दौरान कब प्यार हो गया, उन्हें खुद पता नहीं चला।

विज्ञापन
American Woman ties knot with Punjabi Man in Kapurthala
पंजाबी युवक लवप्रीत संग विवाह बंधन में बंधी स्टीवेट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

किसी ने सही कहा है कि इश्क भाषाओं के बंधन से परे है। इसकी ताजा मिसाल पंजाब के कपूरथला के कस्बा फत्तूढींगा में उस समय देखने को मिली, जब अमेरिकन गोरी स्टीवेट पंजाबी गबरू लवप्रीत से शादी करने पंजाब पहुंच गई। इन दोनों का प्यार एक साल पहले फेसबुक पर दोस्ती से शुरू हुआ। इस इश्क की सबसे दिलचस्प बात यह है कि दोनों एक-दूसरे की भाषा नहीं समझ पाते।

विज्ञापन


जिला कपूरथला के समीपवर्ती कस्बा फत्तूढींगा में रहने वाले लवप्रीत सिंह लवली की करीब एक वर्ष पहले अमेरिका निवासी स्टीवेट से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोनों की सोशल मीडिया में बातचीत के दौरान कब प्यार हो गया, उन्हें खुद पता नहीं चला। अब यह प्यार विवाह में बदल चुका है। अमेरिका से भारत आने के लिए तमाम कठिनाइयों को पार कर स्टीवेट कुछ दिन पहले लवप्रीत के गांव आ गई तो दोनों का प्यार और परवान चढ़ गया। 
विज्ञापन


फत्तूढींगा के गुरुद्वारा साहिब में सिख रीति-रिवाज के मुताबिक दोनों का विवाह हो गया है। लवप्रीत के परिवार वालों ने सिख परंपरा के अनुसार स्टीवेट का फेरों के दौरान नाम बदलकर जैसमीन रखा है। लवप्रीत ने बताया कि दोनों को भाषा की समस्या तो जरूर आ रही है, लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा। वहीं इस शादी से लवप्रीत का परिवार बेहद उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीख रहीं हैं पंजाबी भाषा व खाना बनाना

स्टीवेट ने बताया कि वह यहां पंजाब में आकर लवप्रीत से शादी रचाकर बहुत खुश है। वह पंजाबी भाषा के साथ-साथ पंजाबी खाना और रोटी बनाना भी सीख रही हैं। वह 9 अप्रैल को वापस अमेरिका चली जाएंगी और वहां जाकर अपने पति को कागज भेजकर बुलाएंगी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने लवप्रीत को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तो वह दोनों गूगल ट्रांसलेशन से एक-दूसरे को समझते थे। फिर वीडियो कालिंग करके एक-दूसरे को देखा, उन्होंने बताया कि उनकी पहली शादी से तलाक हो चुका है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed