फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amarinder Singh Raja Warring slam Himachal MLA for illegal mining

Punjab: हिमाचल भाजपा विधायक और पंजाब के मंत्री की मिलीभगत से पठानकोट में हो रही माइनिंग, वड़िंग ने लगाए आरोप

Mon, 23 Jun 2025 12:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 12:14 PM IST
सार

वड़िंग ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर पिछले 11 वर्षों में देश और पंजाब को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भारत-पाक तनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में घुटने टेक दिए।

विज्ञापन
Amarinder Singh Raja Warring slam Himachal MLA for illegal mining
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देश और पंजाब को बर्बाद करके रखा दिया है और अब भारत-पाक युद्ध दौरान अमरिका के कहने पर घुटने टेक दिए। वहीं, जिला पठानकोट में हिमाचल प्रदेश के बीजेपी पार्टी से विधायक ने पंजाब सरकार से मिलकर अवैध माइनिंग का धंधा चला रखा है। इसके बदले उक्त विधायक कहां किस-किस को करोड़ों रुपये भेजता है इसके बारे में कांग्रेस को पूरा पता है। लेकिन, कांग्रेस सरकार आने पर उक्त हिमाचल के विधायक हिमाचल का बार्डर पार करवा पठानकोट का एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा।

विज्ञापन


ये बातें पठानकोट के हलका भोआ में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व विधायक जोगिंदर पाल की ओर से करवाए गए समारोह दौरान पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आप एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। वहीं, पंजाब सरकार नशा खत्म करने में भी नाकाम रही है, जबकि भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के कहने पर सरेंडर किया है।

विज्ञापन

वड़िंग ने कहा कि पठानकोट में हिमाचल प्रदेश के बीजेपी विधायक पंजाब सरकार से मिलकर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। एमपी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर राजनीतिक नेताओं पर नहीं सबसे पहले गलत काम करने वाले अफसरों पर कार्रवाई कर जेल में भेजेंगे। विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जेएंडके के मुख्यमंत्री अमर अब्दुल्ला पंजाब को पानी दें क्योंकि पंजाब जेएंडके के लोगों का पेट पालता है। कांग्रेस सरकार के सता में आने के बाद पंजाब को लूटने वालों पर कार्रवाई होगी।

साइकिल पर चलने वाले फार्म हाउस बनाने वाले उन नेताओं की इनवेस्टीगेशन भी जरूर होगी। पठानकोट समेत पूरे पंजाब में भगवंत मान, मंत्री कटारूचक्क और केजरीवाल के लोग माइनिंग को अंजाम दे रहे है। इस समय कांंग्रेस पार्टी के नेता और वर्कर बड़ी संख्या में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed