{"_id":"627cdb09533d7b69be64d9b6","slug":"akashdeep-singh-of-firozpur-came-in-contact-with-suspected-terrorist-gurpreet-singh-after-returning-from-malaysia","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: मलयेशिया से लौटने के बाद गुरप्रीत से मिला था आकाशदीप, फिर स्कॉर्पियो खरीदकर शुरू की हथियार और हेरोइन की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर: मलयेशिया से लौटने के बाद गुरप्रीत से मिला था आकाशदीप, फिर स्कॉर्पियो खरीदकर शुरू की हथियार और हेरोइन की तस्करी
Thu, 12 May 2022 03:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 May 2022 03:32 PM IST
सार
आकाशदीप सिंह के पिता विजय कुमार के मुताबिक आकाशदीप प्लस-टू पास है और इलेट्रिकल में आईटीआई है। परिवार ने चार लाख रुपये का कर्ज लेकर उसे मलयेशिया भेजा था, ताकि वहां जाकर वह कामकाज कर सके।
विज्ञापन
Terrorist
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर के आकाशदीप सिंह मलयेशिया से लौटने के बाद संदिग्ध आतंकी गुरप्रीत सिंह निवासी मक्खू जिला फिरोजपुर के संपर्क में आया था। इसके बाद उसने स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी और सरहद पार से आने वाले विस्फोटकों, घातक हथियार और हेरोइन की खेप गुरप्रीत के साथ मिलकर पाक में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के कहने पर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करने लगा।
विज्ञापन
बीते दिनों करनाल पुलिस ने फिरोजपुर के चार संदिग्ध आतंकियों को विस्फोटक सामग्री और घातक हथियारों के साथ पकड़ा तो फिरोजपुर पुलिस ने भी आकाशदीप को काबू किया। पूछताछ दौरान आकाशदीप ने अपने साथी सुखबीर सिंह निवासी सोढ़े वाला का खुलासा भी किया है, अभी सुखबीर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
आकाशदीप सिंह के पिता विजय कुमार निवासी पीरके, जिला फिरोजपुर के मुताबिक आकाशदीप प्लस-टू पास है और इलेट्रिकल में आईटीआई है। परिवार ने चार लाख रुपये का कर्ज लेकर उसे मलयेशिया भेजा था, ताकि वहां जाकर वह कामकाज कर सके। कोरोना महामारी के चलते आकाशदीप मलयेशिया से फिरोजपुर लौट आया। उसके बाद वह इलेक्ट्रिीशियन का कार्य करने लगा। परिजनों का कहना है कि 18 साल की आयु में आकाशदीप ने सेना भर्ती में भाग लिया, लेकिन सफल नहीं हुआ। पिता किसी शैलर में कार्यरत हैं। इसके बाद आकाशदीप टैक्सी चलाने लगा। ये गुरप्रीत सिंह व अन्य लोगों के संपर्क में कब आया इस बारे में परिजनों को पता नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आकाशदीप ने टैक्सी चलाने के बहाने स्कॉर्पियो गाड़ी खरीद ली। इस गाड़ी के जरिये आकाशदीप अपने साथी गुरप्रीत के साथ मिलकर हेरोइन व हथियारों की तस्करी करने लगा। कई बार पाक से आई हथियारों और हेरोइन की खेप स्कार्पियो गाड़ी से विभिन्न स्थानों पर छोड़कर आया है। नोट कमाने की चाहत इस कदर बढ़ गई कि सीमांत गांव मुठियांवाली में अपनी नानी सवरन कौर के खेतों को पाक से आने वाली विस्फोटक सामग्री, घातक हथियार व हेरोइन की तस्करी के लिए इस्तेमाल करने लगा।
परिजनों को आकाशदीप के इस कार्यों की भनक तक नहीं थी। आकाशदीप पुलिस की हिरासत में है। दस दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर दोबारा रिमांड लिया गया है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी आकाशदीप से पूछताछ कर रही है। पुलिस को सफलता भी मिल रही है। पुलिस इनके संपर्क के लोकल लोगों की धरपकड़ में जुटी है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।