फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   akali, minister, congressi, ward, demolish

अकाली मंत्री ने कहा था, कांग्रेसी वार्ड में गिराओ कब्जे!

Thu, 22 May 2014 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 22 May 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देकर गरीबों के आशियाने पर चल रहे बुल्डोजर पर कौन सी पार्टी अंदर खाते क्या सियासत कर रही है इसकी पोल वीरवार को मेयर हरचरण सिंह गोहलवढ़िया के दफ्तर में खुली।
विज्ञापन



नगर निगम टीम द्वारा गिराए गए कब्जों के मामले की जांच करने के लिए कांग्रेसी विधायक भारत भूषण आशु अपने साथी पार्षदों के दल के साथ मेयर के ऑफिस पहुंचे। मीटिंग में मेयर हरचरण सिंह गोहलवढ़िया और विधायक भारत भूषण आशु की काफी तकरार हुई।
विज्ञापन



इस दौरान विधायक आशु ने मेयर पर आरोप लगाए कि वीरवार सुबह अकाली दल के एक मंत्री ने मेयर से कहा है कि वह सिर्फ कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में जाकर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मंत्री ने अकाली दल के ही एक विधायक के घर इसकी मीटिंग की। जिसमें उन्होंने मेयर को बाड़ेवाल में कार्रवाई करने से मना किया। उन्होंने कहा कि मेयर ने वहां पर कहा है कि वह बाड़ेवाल में लोगों के साथ धक्का नहीं होने देंगे। आशु ने आरोप लगाया कि बीते दिन नगर निगम की टीम ने पुलिस के साथ आम जनता के साथ धक्का किया। इतना ही नहीं पुलिस ने पार्षदों पर भी लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद मेयर हरचरण सिंह गोहलवढ़ियां ने गुस्से में आकर कहा कि अगर वह सारी सच्चाई सबके सामने लाने लगे तो सबके लिए कठिन हो जाएगा। विधायक आशु ने कहा कि मेयर ने आश्वासन दिया था कि ऋषि नगर इलाके में कब्जे नहीं गिराए जाएंगे। देर रात मेयर को मौका देखने भी जाना था। उसके बाद विधायक आशु के साथ मीटिंग में गए पार्षदों ने मांग पत्र दिया कि जल्द से जल्द हाउस की मीटिंग बुलाई जाए ताकि वहां पर अफसरों से जवाब तलबी की जा सके। जिसके बाद मेयर ने विश्वास दिलाया कि जल्द हाउस की बैठक बुलाई जाएगी। साथ ही तब तक मेयर ने नाजायज कब्जे न गिराने की तसल्ली भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed