फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Air firing during wedding ceremony in Moga video goes viral police registered case

मित्रा नू शोंक गोलियां चलाऊं दा: पंजाब में शादी समारोह में चली दनादन गोलियां, वीडियो वायरल, एक्शन में आई पुलिस

Wed, 27 Nov 2024 04:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 27 Nov 2024 04:54 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में शादी समारोह के दौरान खूब गोलियां चली। घटना मोगा के कोट ई सेखा के गांव उमरियाना की है। गांव में शादी समारोह चल रहा है। डीजे की धुन पर कुछ नौजवान 12 बोर की बंदूकों से गोलियां चला रहे हैं। 

विज्ञापन
Air firing during wedding ceremony in Moga video goes viral police registered case
शादी समारोह के दौरान फायरिंग। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के मोगा में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शादी के दौरान डीजे की पंजाबी गाने बज रहे हैं। वहीं डीजे के सामने चार से पांच लोग जिनके हाथ में बंदूके हैं वे दनादन हवाई फायरिंग कर रहे हैं। फिर जट फूक दे कारतूस बई, चंडीगढ़ दे नजारेयां ने पटेया जैसे गाने बज रहे हैं। गाने के दौरान ये लोग हवाई फायरिंग कर रहे हैं। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो आरोपियों की पहचान भी कर ली है। वहीं, चार से पांच लोग अज्ञात हैं। सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।   

विज्ञापन


घटना मोगा के कोट ई सेखा के गांव उमरियाना की है। गांव में शादी समारोह चल रहा है। डीजे की धुन पर कुछ नौजवान 12 बोर की बंदूकों से गोलियां चला रहे हैं। 



बता दें कि कुछ दिन पहले फिरोजपुर में एक सादी समारोह के दौरान इसी तरह हर्ष फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान एक गोली दुल्हन को छूती हुई निकल गई। इस घटना में युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह फायरिंग दुल्हन के भाई ने की थी। घटना तब घटी जब शादी के बाद दुल्हन की विदाई हो रही थी। वहीं अब मोगा में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस वीडियो के आधार पर थाना कोट सेखा में चार से पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि मोगा के कोट ई सेखा के गांव उमरियाना में शादी समारोह के दौरान कुछ नौजवानों की तरफ से फायरिंग की गई है। इसकी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने थाना कोर्ट ई सेवा में दो लोगों को नामजद किया है और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और हथियार की लाइसेंस भी कैंसिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed