फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   After Amritpal Sarabjit Kalsi challenges NSA order in Punjab haryana High Court notice to Punjab and Central g

Punjab: अमृतपाल के बाद सरबजीत कलसी ने NSA को दी चुनौती, हाई कोर्ट ने पंजाब और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Fri, 23 Aug 2024 12:49 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 Aug 2024 12:49 PM IST
सार

अमृतपाल सिंह के बाद अब सरबजीत सिंह कलसी ने भी उसपर नए सिरे से लगाए गए एनएसए के आदेश को चुनौती दी है। सरबजीत सिंह कलसी अमृतपाल का साथी है। 

विज्ञापन
After Amritpal Sarabjit Kalsi challenges NSA order in Punjab haryana High Court notice to Punjab and Central g
high court - फोटो : संवाद

विस्तार

खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के साथी सरबजीत सिंह कलसी ने भी उसपर नए सिरे से लगाए गए नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के आदेश को चुनौती दी है। सरबजीत सिंह कलसी ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इससे पहले अमृतपाल सिंह ने भी एनएसए को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी।

विज्ञापन


वहीं अब सरबजीत सिंह कलसी की तरफ से पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा कि उस पर नए सिरे से लगाए एनएसए के आदेश पूरी तरह से गलत हैं। इसलिए इस आदेश को रद किया जाए। 
विज्ञापन


कलसी ने कहा वह फिल्म कलाकार और निर्देशक है। इसका न तो अजनाला केस और न ही किसी अन्य मामले से उसका कोई संबंध है। उसे जानबूझकर इस मामले में फंसाया जा रहा। इसलिए उस पर नए सिरे से लगाए एनएसए के आदेश रद रद कर उसे राहत दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका पर शुक्रवार को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल की बेंच ने सुनवाई की। बेंच ने कलसी की इस याचिका पर पंजाब सहित केंद्र सरकार को तलब करते हुए नोटिस जारी कर तीन हफ्तों में जवाब दाखिल करने के आदेश दे दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed