फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   after 157 years of independence Will be free 282 martyr

157 साल बाद आजाद होंगे स्वतंत्रता संग्राम के 282 शहीद

Sun, 19 Jan 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 19 Jan 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
after 157 years of independence Will be free 282 martyr

भारत में 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शहीद हुए 282 भारतीय सैनिकों को आखिरकार 157 साल बाद आजादी नसीब हो सकेगी।

विज्ञापन


तहसील अजनाला के एक कुएं में दफन इन शहीदों की अस्थियों को बाहर निकालकर पूरे कर्मकांड के साथ उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया गया है।

अस्थियों को बाहर निकालने की काम 28 फरवरी से शुरू किया जाएगा। गुरुद्वारा शहीद गंज प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने इन शहीदों की अस्थियों को कुएं से निकालने का निर्णय लिया है।

इस मामले में कमेटी को जिला प्रशासन से अनुमति मिल गई है। मुगलई ईंटों से बने इस कुएं में 11.5 फीट नीचे शहीदों की अस्थियां होने की पृष्टि कर ली गई है।

गुरुद्वारा शहीद गंज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सरकारिया, महासचिव काबल सिंह शाहपुर और कोषाध्यक्ष हरभजन सिंह नेपाल ने बताया कि देश की सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संस्थाओं की उपस्थिति में 28 फरवरी से शहीदों की अस्थियों को कुएं से निकालने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अजनाला में ही शहीदों की अस्थियों का अंतिम संस्कार करने के बाद उनके फूलों को श्री गोइंदवाल साहिब और हरिद्वार ले जाकर गंगा में प्रवाहित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद स्मारक के निर्माण की मांग
गुरुद्वारा शहीद गंज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सरकारिया ने पंजाब सरकार से मांग की है कि शहीदों के अंतिम संस्कार के लिए अजनाला में तुरंत उचित जगह उपलब्ध कराई जाए और साथ ही अजनाला में शहीदों की याद में स्मारक का निर्माण कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed