फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Actor Dilip Kumar had deep connection with artists of Sunam

पंजाब: जब 'ये देश है वीर जवानों का' गाने पर सुनाम की भंगड़ा टीम ने मचाया था धमाल तो मुरीद हो गए थे दिलीप कुमार

Wed, 07 Jul 2021 08:12 PM IST
ajay kumar सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Jul 2021 08:12 PM IST
सार

अभिनेता दिलीप कुमार का पंजाब के सुनाम के कलाकारों से विशेष लगाव था। सुनाम के मनोहर दीपक ने ही फिल्म 'नया दौर' के गाने 'ये देश है वीर जवानों का' को कोरियोग्राफ किया था। वहीं विश्व प्रसिद्ध ढोल वादक भाना राम सुनामी ने ढोल की थाप दी थी। 

विज्ञापन
Actor Dilip Kumar had deep connection with artists of Sunam
स्वर्गीय दिलीप कुमार के साथ सुनाम के कलाकारों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग महरूम दिलीप कुमार का पंजाब के सुनाम के कलाकारों के साथ गहरा नाता रहा है। उनकी प्रसिद्ध फिल्म 'नया दौर' के सुपरहिट गाना ‘ये देश है वीर जवानों का’ पर सुनाम की भंगड़ा टीम ने धमाल मचाया था और इस गाने को सुनाम के मनोहर दीपक (अभिनेता और निदेशक) ने कोरियोग्राफ किया था। देशभक्ति के प्रतीक इस गाने में विश्व प्रसिद्ध ढोल वादक उस्ताद भाना राम सुनामी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


इस टीम में सपोर्टिंग ब्वाय व वायस डबिंग बाल कलाकार के तौर पर रहे रिटायर्ड लेक्चरर हरभजन सिंह ने बताया कि सुनाम की टीम के प्रदर्शन व जोश से दिलीप कुमार खासे प्रभावित हुए थे और छोटे से छोटे कलाकार को सम्मान की नजर से देखते थे। फिल्म की शूटिंग के लिए निदेशक मनोहर दीपक ने पूरी टीम को मुंबई बुलाया था और इस टीम से ज्यादातर कलाकार सुनाम के ही थे।
विज्ञापन


खुद मनोहर दीपक ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया था। इस गाने के अंत में आने वाली आवाजों की डबिंग सुनाम में मनोहर दीपक ने की थी। हरभजन सिंह ने बताया कि टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से दिलीप कुमार से लेकर बलराज साहनी तक प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन महान कलाकारों का पंजाबियों के प्रति लगाव भी झलकता था। इस फिल्म के बाद कई फिल्मों में उस्ताद भाना राम और भांगडा टीम को मनोहर दीपक के माध्यम से काम करने का मौका मिला था। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार, महान अभिनेता थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed