{"_id":"d6ee56aa-da48-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"acid-attack-on-brother-who-trying-to-stop-eve-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से छेड़खानी का किया विरोध तो भाई पर डाल दिया तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन से छेड़खानी का किया विरोध तो भाई पर डाल दिया तेजाब
पटियाला/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने उसके भाई पर तेजाब फेंक दिया। युवक को तत्काल स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया कि अरुण शर्मा का आरोप है कि जब भी उसकी बहन कंप्यूटर सेंटर में पढ़ने जाती थी तो घर के नजदीक ही एक डेयरी का मालिक सुमित कुमार रोजाना उसे छेड़ता था।
विज्ञापन
इस बात को लेकर हालांकि दोनों पक्षों में राजीनामा भी हो चुका था, लेकिन फिर भी डेयरी मालिक अपनी हरकतों से बाज न आया।
अरुण की बहन ने बुधवार रात को भी छेड़खानी की बात परिजनों को बताई। इस पर अरुण गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे डेयरी पर पहुंचा। जहां सुमित और अरुण में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
इसी बीच सुमित ने पास पड़ी तेजाब की बोतल अरुण पर उड़ेल दी। तेजाब से अरुण का गला और बायीं बाजू झुलस गए। उसे तुरंत राजिंदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अरुण का आरोप है कि वारदात के समय उसकी बहन भी उसके साथ थी। सुमित उसकी बहन पर तेजाब फेंकना चाहता था, लेकिन उसने बहन को एक तरफ कर दिया, जिससे तेजाब उस पर पड़ गया।
हालांकि पुलिस ने वारदात वाली जगह पर लड़की के होने से इंकार किया है।
इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया कि सुमित के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।