फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accident in Jaito Youth dies after being hit by superfast train

जैतो में हादसा: सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हुई पहचान; शव मोर्चरी में रखवाया

Tue, 15 Sep 2026 10:49 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जैतो
संवाद न्यूज एजेंसी, जैतो Published by: Nivedita Updated Tue, 15 Sep 2026 10:49 AM IST
सार

जैतो रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज हरजीत सिंह ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल जैतो की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Accident in Jaito Youth dies after being hit by superfast train
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जैतो रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर रात एक अज्ञात युवक वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस चौकी के एएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी की टीम को बुलाया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही संस्था के मीत सिंह मीता, गोरा औलख और ललित शर्मा राजू एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। रेलवे चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह, एएसआई हरजीत सिंह, रेलवे कोटकपूरा के जीआरपी सब-इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार तथा रेलवे पुलिस कर्मचारी सुखदेव सिंह की निगरानी में युवक को उठाकर सिविल अस्पताल जैतो पहुंचाया गया। वहां से उसे कोटकपूरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिहलाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


इस मामले में जैतो रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज हरजीत सिंह ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल जैतो की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed