{"_id":"696b110d978c290a750c9f3c","slug":"accident-in-bathinda-many-injured-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई फाॅर्च्यूनर, गुजरात पुलिस की महिला कर्मी समेत पांच लोगों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई फाॅर्च्यूनर, गुजरात पुलिस की महिला कर्मी समेत पांच लोगों की माैत
Sat, 17 Jan 2026 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:13 PM IST
सार
बठिंडा में गांव गुरथाड़ी के पास एक तेज रफ्तार फाॅर्च्यूनर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में गुजरात पुलिस की महिला कर्मी समेत पांच लोगों की माैत हो गई।
विज्ञापन
बठिंडा में हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव गुरथाड़ी के पास मेन रोड पर शनिवार सुबह एक फाॅर्च्यूनर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गुजरात पुलिस की महिला पुलिस कर्मी समेत पांच लोगों की माैत हो गई। कार सवार बठिंडा से डबवाली की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिसकर्मी अमिता अपने चार दोस्तों अंकुश, भरत, चेतन, सतीश के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में बठिंडा से गुजरात जा रही थी। गाड़ी तेज रफ्तार के कारण गांव गुरथड़ी के पास मैन हाईवे पर डिवाइडर के साथ टकरा गई। हादसे में पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पांचों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पांचों लोग गुजरात से पंजाब घूमने आए थे।
विज्ञापन