{"_id":"66cdad856065c567e2014ea8","slug":"abohar-youth-dead-body-found-in-canal-family-got-news-of-son-death-on-social-media-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: घरवालों को सोशल मीडिया पर मिली बेटे की मौत की खबर, घर से धार्मिक स्थल गया था अजय, नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: घरवालों को सोशल मीडिया पर मिली बेटे की मौत की खबर, घर से धार्मिक स्थल गया था अजय, नहर में मिला शव
Tue, 27 Aug 2024 04:13 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 27 Aug 2024 04:13 PM IST
सार
अबोहर से राजस्थान धार्मिक स्थल पर गए युवक का शव एक दिन बाद नहर में मिला। परिजनों ने बेटे की हत्या का शक जताते हुए पुलिस ने मामले में गंभीरता से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
पंजाब के अबोहर में घर से राजस्थान के धार्मिक स्थल रुणेचा धाम गए युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। घर वालों को लगा कि बेटा धार्मिक स्थल गया है, लेकिन उन्हें बेटे की मौत की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये मिली।
विज्ञापन
अबोहर के आर्य नगरी के रहने वाले अयज (21) का शव सोमवार को गांव सप्पांवाली में नहर से बरामद हुआ। सोमवार को मामले की सूचना मिलने पर पुलिस सप्पांवाली की नहर पर पहुंची। पुलिस टीम और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखावाया था। वहीं, युवक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
जब अजय के परिजनों के बेटे की मौत की जानकारी मिली तो वह अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अजय रविवार को दोपहर एक बजे रुणेचा धाम जाने की बात कहकर बाइक पर घर से निकला था। सोमवार को उसके दो दोस्त घर पर उसका बाइक लेकर आए और उन्हें बताया कि अजय उन्हें अपना बाइक देकर रूणेचा धाम चला गया है। परिवार वालों ने युवकों की बात पर विश्वास कर लिया।
विज्ञापन
वहीं सोशल मीडिया पर युवक का शव मिलने पर परिजनों के पांवों के नीचे से जमीन खिसक गई। युवक के पिता मुरली ने अस्पताल पहुंचकर मृतक बेटे की पहचान की। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जिन युवकों ने उसका बाइक उनके घर ला कर सौंपा है, उन्हें काबू कर कड़ी पूछताछ की जाए कि वे कहां से उसका बाइक लाए हैं।