फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Govt college librarian commits suicide in Punjab

पंजाब: सरकारी कॉलेज के लाइब्रेरियन ने किया सुसाइड, सुपरिटेंडेंट पर लगाए गंभीर आरोप, क्या बोला पीड़ित परिवार?

Mon, 14 Sep 2026 03:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, श्री खडूर साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री खडूर साहिब Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 14 Sep 2026 03:36 PM IST
सार

लाइब्रेरियन ने सुपरिटेंडेंट पर मेडिकल छुट्टी पास करवाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया। मृतक ने वीडियो बनाकर कहा कि मुझे बेवजह तंग किया जाता था। 

विज्ञापन
Govt college librarian commits suicide in Punjab
लाइब्रेरियन ने किया सुसाइड - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

श्री गुरु अर्जन देव सरकारी कॉलेज के लाइब्रेरियन तरसेम सिंह (45) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें कॉलेज के सुपरिटेंडेंट जगतार सिंह पर बिना वजह तंग करने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन




मेडिकल छुट्टी पास करवाने के नाम पर मांगी रिश्वत
भगवान वाल्मीकि कॉलोनी निवासी तरसेम सिंह ने वीडियो में बताया कि सुपरिटेंडेंट जगतार सिंह उन्हें परेशान करते थे और रिश्वत की मांग करते थे। उन्होंने कहा किया कि वो पहले दो बार उन्हें पांच-पांच हजार रुपये दे चुके हैं, लेकिन तीसरी बार मेडिकल छुट्टी पास करवाने के नाम पर दोबारा पैसे मांगे जा रहे थे। 
विज्ञापन


नौकरी से निकलाने की धमकियां
रिश्वत न देने पर नौकरी से निकालने की धमकियां दी जाती थीं। मृतक की पत्नी नीतू के अनुसार, तरसेम सिंह ने परिवार से कहा था कि उनका शव कॉलेज के सामने रखकर मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया जाए। पीड़ित परिवार ने सुपरिटेंडेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि वीडियो के आधार पर जगतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed