{"_id":"69eb556c8947272c1d02a446","slug":"aap-raghav-chadha-setback-ed-raid-ashok-mittal-rajya-sabha-mp-from-punjab-2026-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राघव चड्ढा के झटके से हिली आप: ED रेड के दसवें दिन अशोक मित्तल ने छोड़ी पार्टी, पंजाब से अब राज्यसभा में काैन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राघव चड्ढा के झटके से हिली आप: ED रेड के दसवें दिन अशोक मित्तल ने छोड़ी पार्टी, पंजाब से अब राज्यसभा में काैन?
Fri, 24 Apr 2026 05:19 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:19 PM IST
सार
पंजाब के राज्यसभ सांसद राघव चड्ढा ने छह राज्यसभा सांसदों के साथ आप को छोड़कर भाजपा में जाने का एलान किया है। इसके बाद से पंजाब में सियासी पारा चढ़ गया है।
विज्ञापन
पंजाब से राज्यसभा में एकमात्र सांसद संत सीचेवाल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका दिया। राघव ने पंजाब के पांच और दिल्ली की एक सांसद के साथ भाजपा में शामिल होने का एलान कर दिया।
पंजाब से राज्यसभा में सात सांसद हैं। इनमें राघव चड्ढा, विक्रमजीत साहनी, राजेंद्र गुप्ता, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक और संत बलबीर सिंह सीचेवाल शामिल हैं। अब संत सीचेवाल को छोड़कर छह सांसदों ने पार्टी का हाथ छोड़ दिया है।
अशोक मित्तल को कुछ दिन पहले ही राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में पार्टी उपनेता पद पर तैनात किया गया था। दस दिन पहले उनके आवास और प्रतिष्ठानों पर ईडी की रेड हुई थी। अब वे पार्टी से अलग हो गए हैं।

पर्यावरण के रखवाले हैं संत सीचेवाल
राज्यसभा में अब आम आदमी पार्टी के इकलाैते सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल बचे हैं। पंजाब में वर्ष 2000 में कार सेवा शुरू करके संत सीचेवाल ने गुरु नानक देव जी से जुड़ी ऐतिहासिक नदी काली बेई का कायाकल्प करने में विशेष भूमिका निभाई थी। उनके प्रयास से ही औद्योगिक व मानवीय प्रदूषण से जाम 160 किलोमीटर लंबी काली बेई साफ हो पाई थी।आज काली बेई देश में न केवल एक रोल माडल के रुप में देखी जाती है, बल्कि आज वह जगह एक पिकनिक स्थल के रुप में विकसित हो चुकी है। सड़कों वाला बाबा, वेलफेयर बाबा, बेईं वाले बाबा और ईको बाबा से विख्यात संत सीचेवाल ने अपने हाथों से बेईं से कांग्रेस बूटी निकाली थी। शुरुआती दौर में अकेले चलने वाले संत सीचेवाल के प्रयास लोक लहर बन चुके हैं।