{"_id":"66b6459261b421f450013aee","slug":"aap-mp-harbhajan-singh-met-union-health-minister-jp-nadda-upgradation-health-services-in-talwara-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवाड़ा में बने PGI सेटेलाइट सेंटर: जेपी नड्डा से मिले हरभजन सिंह, BBMB अस्पताल को अपग्रेड करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवाड़ा में बने PGI सेटेलाइट सेंटर: जेपी नड्डा से मिले हरभजन सिंह, BBMB अस्पताल को अपग्रेड करने की मांग
Fri, 09 Aug 2024 10:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:07 PM IST
सार
पंजाब के तलवाड़ा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए आप सांसद व पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा को मांगपत्र देते हरभजन सिंह।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर व आम आदमी पार्टी से सांसद हरभजन सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पंजाब के तलवाड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने तलवाड़ा को पीजीआई सेटेलाइट सेंटर से जुड़ने का प्रस्ताव नड्डा के सामने रखा।
विज्ञापन
सांसद हरभजन सिंह ने केंद्रीय मंत्री नड्डा को मुलाकात में सौंपे मांग पत्र में कहा है कि तलवाड़ा में कई सरकारी आवास का निर्माण हो रखा है। यहां भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) ने एक अस्पताल बना हुआ है, जिसकी हालत काफी दयनीय है। यह अस्पताल बहुत पहले बना हुआ है। इसलिए समय के साथ अब पुराना हो गया है। हरभजन सिंह ने इस अस्पताल के ढांचे का उपयोग करते हुए यहां बेहतर और अच्छा 100 बेड का अस्पताल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
#WATCH | Former Indian cricketer and AAP MP Harbhajan Singh says, "I had a request that I placed before JP Nadda that Talwara a place in our Punjab where government facilities are built, BBMB old facilities of hospital are built. There is a hospital with 100 beds and about 2500… pic.twitter.com/BsisyQMSUQ
— ANI (@ANI) August 9, 2024
विज्ञापन
हरभजन सिंह ने कहा कि उन्होंने जेपी नड्डा को बताया कि तलवाड़ा पंजाब का सीमांत क्षेत्र है। इसके साथ जम्मू और हिमाचल प्रदेश की सीमा भी लगती है। यहां बीबीएमबी का 100 बेड का अस्पताल है। वहीं, 2500 क्वार्टर भी बने हैं, जिनमें बहुत सारे परिवार रहते हैं। इसलिए यहां बने इस अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मैंने सुझाव दिया है कि तलवाड़ा में बने बीबीएमबी के इस अस्पताल को पीजीआई सेटेलाइट से जोड़ा जाए। अगर ऐसा होता है तो तीन राज्यों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। क्योंकि तलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा न होने की वजह से लोगों को इलाज के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता है। यहां के लोगों के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ बहुत दूर पड़ते हैं। इमरजेंसी में मरीज को वहां तक पहुंचाना मुश्किल होता है। कुछ मरीज को रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। इसलिए इस अस्पताल को अपग्रेड कर यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जानी चाहिए।
हरभजन सिंह ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मेरी इस मांग पर सकारात्मक विचार करेंगे। अस्पताल का ढांचा तैयार है। इसलिए यहां केवल नई मशीनरी और अच्छे डॉक्टर्स की जरूरत है। ये पंजाब के लिए अच्छा अस्पताल बनेगा। ये ऐसा मुद्दा है कि जो इंसानीयत से जुड़ा हुआ है। इसलिए मैंने जेपी नड्डा से इसी विनती के साथ मुलाकात की है। वहीं, नड्डा ने आश्वासन दिया है कि इसपर जरूर काम होगा और इस अस्पताल को दोबारा शुरू किया जाएगा।