फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   AAP MP Bhagwant Mann said, government should give proper time for public before imposing the lockdown

भगवंत मान बोले- लॉकडाउन लगाने से पहले जनता को मिले पूरा मौका, किसी को न होने पाए तकलीफ

Tue, 04 May 2021 01:41 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 04 May 2021 01:41 PM IST
सार

आप सांसद मान ने कहा कि देश में पहली बार अचानक ही लॉकडाउन लगा दिया गया था, इस अचानक लिए गये निर्णय के कारण लाखों लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ा था। हजारों लोगों की जान चली गई थी तो करोड़ों लोगों को अनेक अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था...

विज्ञापन
AAP MP Bhagwant Mann said, government should give proper time for public before imposing the lockdown
भगवंत मान - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

पंजाब सहित देश के अनेक हिस्सों में लॉकडाउन लगाये जाने की परिस्थितियां बन रही हैं और इस विकल्प पर गंभीर चर्चा हो रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत सिंह मान ने कहा है कि लॉकडाउन लगाये जाने के पहले जनता को पूरा अवसर मिलना चाहिए। यह निर्णय अचानक नहीं लिया जाना चाहिए, जिससे किसी को कोई तकलीफ न होने पाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस निर्णय लेने की स्थिति में हर परिवार तक राशन और दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित कराए।

विज्ञापन


आप सांसद मान ने कहा कि देश में पहली बार अचानक ही लॉकडाउन लगा दिया गया था, इस अचानक लिए गये निर्णय के कारण लाखों लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ा था। हजारों लोगों की जान चली गई थी तो करोड़ों लोगों को अनेक अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए अगर लॉकडाउन का फैसला लेना अनिवार्य है, तो वे इसके साथ हैं, लेकिन इस तरह का कोई फैसला अचानक न लिया जाये। बल्कि इसे सबकी सहमति से लिया जाये और लॉकडाउन लगाने के पहले लोगों को अपनी जरूरत की चीजें इकट्ठी करने का अवसर दिया जाये। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed