{"_id":"613a092eff47e25b522d74b3","slug":"aap-mla-harpal-singh-cheema-alleges-congress-is-helping-transport-mafia-by-ruining-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरपाल सिंह चीमा ने लगाया आरोप: रोडवेज को बर्बाद कर ट्रांसपोर्ट माफिया की मदद कर रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरपाल सिंह चीमा ने लगाया आरोप: रोडवेज को बर्बाद कर ट्रांसपोर्ट माफिया की मदद कर रही कांग्रेस
Thu, 09 Sep 2021 06:46 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 09 Sep 2021 06:46 PM IST
सार
चीमा ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शपथ लेकर वादा किया था कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने के बाद रोडवेज बसों की स्थिति को सुधार कर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को सुधारेंगे, लेकिन उनकी सरकार बने अब पांच साल हो गए हैं, लेकिन अब तक सरकार ने सरकारी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया...
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार रोडवेज बसों की उपेक्षा कर ट्रांसपोर्ट माफियाओं की मदद कर रही है जो जनता से भारी कीमत वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार रोडवेज बसों को उचित ताकत दे पाती तो इससे सफर करने वाले सामान्य लोगों को लाभ पहुंचता, लेकिन बसों के नवीकरण और रखरखाव में कमी कर प्राइवेट बस ट्रांसपोर्टरों को फायदा पहुंचाया जा रहा है जो सामान्य जनता से मनमानी कीमत वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
चीमा ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शपथ लेकर वादा किया था कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने के बाद रोडवेज बसों की स्थिति को सुधार कर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को सुधारेंगे, लेकिन उनकी सरकार बने अब पांच साल हो गए हैं, लेकिन अब तक सरकार ने सरकारी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वे रोडवेज बसों के सरकारी बेड़े में 10 हजार नई बसें शामिल करने और मामूली केसों में बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली जैसी जायज मांगें कर रहे हैं और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन