फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   AAP and Congress supporters clash over nomination for Panchayat elections former MLA injured in Firozpur

फिरोजपुर में चली गोलियां: पंचायत चुनाव के नामांकन को लेकर भिड़े आप और कांग्रेस समर्थक, पूर्व विधायक जख्मी

Tue, 01 Oct 2024 04:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 01 Oct 2024 04:44 PM IST
सार

फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प हुई है। इस घटना में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा भी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
AAP and Congress supporters clash over nomination for Panchayat elections former MLA injured in Firozpur
हमले में घायल पूर्व विधायक। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के समर्थक आप में भिड़ गए। फिरोजपुर के जीरा में सरपंच पद के उम्मीदवार चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने जा रहे थे। इस दौरान आप विधायक नरेश कटारिया और कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इसी बीच गोलियां भी चली। इस घटना में पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं। 

विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर की है। जीरा के सरकारी स्कूल के बाहर सरपंच चुनाव के नामांकन पत्र भरने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) विधायक नरेश कटारिया और कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा के समर्थकों के बीच टकराव हो गया। देखते ही देखते वहां पथराव होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि घटना स्थल पर 20 राउंड फायरिंग भी हुई। घटना के बाद जीरा में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 
विज्ञापन




इस घटना के दौरान वहां भगदड़ भी मच गई। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस की तरफ से हवाई फायर किए गए हैं। इसके बाद किसी तरह पुलिस ने माहौल को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता कुलबीर सिंह जीरा ने आरोप लगाया कि उन्होंने एसएसपी फिरोजपुर को सूचना दी थी कि जीरा में आम आदमी पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों पर हमला किया सकता है। बावजूद प्रशासन की तरफ से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। जीरा ने कहा कि पुलिस को बताया गया कि आप कार्यकर्ता पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंच रहे हैं। ये जीरा का माहौल खराब करेंगे। फिर भी पुलिस प्रशासन और एसएचओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

जीरा ने कहा कि कटारिया के इशारे पर उनके समर्थकों ने कांग्रेसियों पर पथराव किया है। यही नहीं, गोलियां भी चलाई गई हैं। उनके उम्मीदवारों को नामांकन पत्र भरने नहीं दिया गया है। इतना धक्का कांग्रेस के राज में कभी नहीं हुआ है। पथराव व गोलियां चलने से जीरा में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घरों की छतों पर आरोपी पत्थर लेकर चढ़े हैं। इस वारदात के बाद कांग्रेसियों ने पूरे इलाके में रोष मार्च निकालकर पंजाब सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई।


उधर, जीरा में स्पेशल ड्यूटी पर तैनात फाजिल्का के एसपी (एच) रमनीश चौधरी ने कहा कि कटारिया और कुलबीर जीरा के समर्थकों में तकरार हुआ था। पुलिस ने समय पर पहुंच माहौल को शांत कर दिया है। इस वारदात में यदि कोई जख्मी हुआ है तो शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed