फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   A Student tried to commit suicide at talwandi sabo of Punjab

छुट्टी मांगने पर यूनिवर्सिटी ने किया सस्पेंड, तीसरी मंजिल से कूदा छात्र, वीडियो वायरल

Tue, 23 Feb 2021 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Feb 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
A Student tried to commit suicide at talwandi sabo of Punjab
कूदने से पहले छात्र की तरफ से लिखा गया पत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के बठिंडा में एक विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की तीसरी मंजिल से कूद गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी वायरल हो गया। मामला तलवंडी साबो की गुरु काशी यूनिवर्सिटी का है। छलांग लगाने वाले युवक की पहचान यूनिवर्सिटी के कृषि विभाग के छात्र मिथुन एस निवासी केरल के तौर पर हुई है। उसके अन्य साथियों ने उसे बचा लिया। 

विज्ञापन


कूदने से पहले मिथुन एस ने एक पत्र लिखा था। इसमें उसने बताया था कि वह अपनी मां के साथ रहता है। अब उसे किसी कारण छुटटी चाहिए थी लेकिन यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने उसे छुटटी नहीं दी। युवक ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रबंधकों ने उसे छुट्टी देने के बजाय एक वर्ष के लिए बिना किसी सबूत के सस्पेंड कर दिया। इससे उसका भविष्य अंधकारमय हो गया है। 
विज्ञापन



सोमवार दोपहर मिथुन ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ रोष जताते हुए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे खड़े अन्य छात्रों ने उसे बचा लिया। युवक को खास चोट नहीं आई, लेकिन उसे सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक के सिटी स्कैन और एमआरआई करवाने के लिए लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना तलवंडी साबो के सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस युवक के बयान दर्ज करने गई थी लेकिन वह सिटी स्कैन करवाने गया हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से भी बात कर रही है। अगर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट युवक के खिलाफ कोई पत्र लिखकर देती है तो उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। वहीं इस मामले में यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से संपर्क नहीं हो पाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed