{"_id":"62c0c4b0a8c1185db63d8670","slug":"70-thousand-rupees-cheated-from-account-by-placing-an-online-order-for-ice-cream-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scan Scam: आइसक्रीम का ऑनलाइन ऑर्डर देकर खाते से उड़ाए 70 हजार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Scan Scam: आइसक्रीम का ऑनलाइन ऑर्डर देकर खाते से उड़ाए 70 हजार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Sun, 03 Jul 2022 03:50 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Jul 2022 03:50 AM IST
सार
जब पीड़ित भेजे गए पते वाली लोकेशन पर आइसक्रीम का ऑर्डर देने पहुंचा तो आरोपी ने कहा कि उसके व्हाट्सएप पर कोड नंबर भेजा है, इसे स्कैन कर अपनी पेमेंट ले लो तभी सेना के जवान उसे अंदर आने देंगे।
विज्ञापन
fraud
- फोटो : istock
विस्तार
तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति को ऑनलाइन आइसक्रीम का ऑर्डर देकर 70 हजार रुपये की ठगी मारी है। थाना कैंट पुलिस ने शनिवार को तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है, आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
पीड़ित रविंदर सिंह वासी गांव गढोढू जिला फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसे अनिल कुमार नामक व्यक्ति की कॉल आई, उसने कहा कि मैं आर्मी एरिया से बोल रहा हूं, उसे 3400 रुपये की आइसक्रीम चाहिए। उसने अपना पता केंद्रीय विद्यालय केएमएस वाला बीएसएफ कैंट बताया।
विज्ञापन
जब पीड़ित भेजे गए पते वाली लोकेशन पर आइसक्रीम का ऑर्डर देने पहुंचा तो आरोपी ने कहा कि उसके व्हाट्सएप पर कोड नंबर भेजा है, इसे स्कैन कर अपनी पेमेंट ले लो तभी सेना के जवान उसे अंदर आने देंगे। जैसे ही भेजे गए कोड को स्कैन किया तो उसके खाते से 10 हजार रुपये कट गए। जब उससे पूछा कि उसके 10 हजार रुपये कट गए हैं तो उसने कहा कि दोबारा स्कैन करो तो वापस आ जाएंगे। इसी तरह उसके खाते से 60 हजार रुपये और निकल गए। इस तरह उसके साथ 70 हजार रुपये की ठगी हुई है।
विज्ञापन
उधर, इस मामले की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह के मुताबिक पीड़ित के बयान पर आरोपी अनिल कुमार, रजनी कांत व अरुण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश जारी है।