{"_id":"97ec5b94fb695dc82e12c988401325ed","slug":"520-doctors-will-be-recruit-says-jyani","type":"story","status":"publish","title_hn":"520 नए डॉक्टर भर्ती किए जाएंगे यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
520 नए डॉक्टर भर्ती किए जाएंगे यहां
अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sat, 04 Jan 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दाखिल मरीजों की मुश्किलों को सुना और डॉक्टरों की तरफ से लिखी जाने वाली दवाओं की भी जानकारी ली।
इस मौके पर ज्याणी ने कहा कि राज्य भर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर बनाया जा रहा है। पूरे पंजाब में 8 जोन में बांट कर बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है और माहिरों की सलाह के अनुसार व्यापक सुधार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सिविल अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए विभाग ने 320 डॉक्टर भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और सरकार से 200 और नए डॉक्टर भर्ती करने की मंजूरी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभाग ने पूरे पंजाब से 100 अस्पतालों को चुना है जहां पर मरीजों की हर तरह की बीमारी का इलाज होगा और उन्हें किसी अन्य अस्पताल में रेफर करने की जरूरत नहीं होगी।
किसी भी सिविल अस्पताल से डायलिसिस मशीन को शिफ्ट नहीं किया जा रहा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गायत्री प्रकाश शर्मा, सीनियर नेता जगदीश राय शर्मा, हरबंस लाल शर्मा, गगनदीप सुखीजा, डॉ. राजिंदर कुमार और डॉ. संजीव सेठी समेत स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।