फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   46 people died due to floods in Punjab

Punjab Flood: बाढ़ में मरने वालों का बढ़ा आंकड़ा, जलप्रलय से अबतक 46 मौतें, 1.74 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद

Sat, 06 Sep 2025 08:42 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 08:42 PM IST
सार

पंजाब में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार शाम तक बाढ़ से कुल 46 मौतें दर्ज हुई हैं। वहीं, किसानों की  1.74 लाख हेक्टेयर में फसल डूब गई है। राहत और बचाव कार्यों में सैन्य बल लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
46 people died due to floods in Punjab
बाढ़ से पंजाब में 46 लोगों की मौत - फोटो : @07NDRF

विस्तार

पंजाब में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या 46 पहुंच गई है जबकि पाठनकोट से लापता हुए तीन लोगों का भी कोई सुराग अभी तक नहीं लग पाया है। अभी तक अमृतसर में सात, बरनाला में पांच, बठिंडा में चार, होशियारपुर में सात, गुरदासपुर में दो, लुधियाना में चार, पठानकोट में छह, मानसा में तीन, रूपनगर व मोहाली में 2-2 व फाजिल्का, फिरोजपुर, पटियाला व संगरूर में एक-एख शख्स की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


1.74 लाख हेक्टेयर में फसल बर्बाद 

वहीं, नदियों का पानी पंजाब में लगातार किसानों की फसलों को अपनी चपेट में ले रहा है। पानी में डूबकर बर्बाद हुई फसलों का रकबा बढ़कर 1,74,454 हेक्टेयर पहुंच गया है। फाजिल्का, कपूरथला, मानसा, फिरोजपुर, गुरदासपुर और तरनतारन में फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


राहत और बचाव कार्यों में लगे जवान 

राहत और बचाव कार्य में जुटे सैन्य बलों ने भी टुकड़ियों की संख्या 24 से बढ़ाकर 27 कर दी है जबकि एनडीआरएफ की 23 व एसडीआरएफ की दो टीमें लोगों की मदद के लिए जुटी हुई हैं। पंजाब सरकार की ओर से 139 राहत शिविर लगाए हुए हैं, जिनमें 6121 लोगों को रखा गया है। अभी तक सूबे के 1996 गांवों की 3,87,013 आबादी सीधे बाढ़ की मार झेल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार से राहत पैकेज की उम्मीद 

वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा के अनुसार पंजाब सरकार अपने संसाधनों के जरिये लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है यदि केंद्र सरकार विशेष राहत पैकेज और सूबे की बकाया राशि रिलीज कर दे तो हालात संभल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बाढ़ के बीच पंजाब में सियासी भूचाल: सीएम के भाई ने 250 करोड़ घोटाले को लेकर उठाए सवाल, जानें क्या है मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed