फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   31 Patients died due to covid-19 at Rajindra Hospital of Punjab

पंजाब: पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में 31 कोरोना मरीजों की मौत, जालंधर में 20 दिन के बच्चे ने जीती जंग

Fri, 07 May 2021 10:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 May 2021 10:21 PM IST
सार

कोविड वार्ड इंचार्ज सुरभि मलिक ने बताया कि कोरोना के ज्यादातर मरीज गंभीर हालत में आ रहे हैं। इस कारण अस्पताल में मौतों का आंकड़ा ज्यादा है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि जैसे ही उन्हें कोरोना के लक्षण दिखे, तुरंत टेस्ट कराएं।

विज्ञापन
31 Patients died due to covid-19 at Rajindra Hospital of Punjab
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला स्थित सरकारी राजिंदरा अस्पताल में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई कमी नहीं हो रही है। अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 31 मरीजों की मौत कोरोना से हो गई। मृतकों में पटियाला के 11 मरीज और दो अन्य राज्यों व पंजाब के अन्य जिलों के 18 मरीज शामिल हैं। वहीं, राजिंदरा अस्पताल में पिछले 24 घंटे में कोरोना को मात देकर 12 मरीज डिस्चार्ज हुए लेकिन 82 नए मरीज दाखिल भी हुए हैं। 

विज्ञापन


कोविड वार्ड इंचार्ज सुरभि मलिक ने बताया कि कोरोना के ज्यादातर मरीज गंभीर हालत में आ रहे हैं। इस कारण अस्पताल में मौतों का आंकड़ा ज्यादा है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि जैसे ही उन्हें कोरोना के लक्षण दिखे, तुरंत टेस्ट कराएं। अगर होम आइसोलेशन के दौरान सांस लेने में तकलीफ और बुखार हो तो तुरंत अस्पताल में दाखिल हों। 
विज्ञापन


नवजात ने कोरोना को दिया मात
पंजाब के जालंधर में 20 दिन के बच्चे ने कोरोना को मात दिया है। बच्चे का इलाज पिम्स अस्पताल में चल रहा था। यह 20 दिन का नवजात बुखार से पीड़ित था और उसे बार-बार दौरा पड़ रहा था। इसके चलते बच्चे को तुरंत कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया और उसे हर संभव उपचार उपलब्ध करवाया। आखिरकार शुक्रवार को बच्चे को कोविड संक्रमण से मुक्त करार देकर अभिभावकों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed