फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   31 lakh spent on tea snacks in CM office of Punjab in 14 months

आरटीआई से खुलासा: पंजाब के सीएम दफ्तर में चाय स्नैक्स पर 31 लाख खर्च, मार्च का बिल बना 3.38 लाख रुपये

Mon, 12 Jun 2023 02:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 02:56 AM IST
सार

आरटीआई से खुलासा हुआ है कि अकेले मार्च महीने का 3.38 लाख रुपये बिल बना है।

विज्ञापन
31 lakh spent on tea snacks in CM office of Punjab in 14 months
demo pic - फोटो : Pixabay

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर में बीते 14 महीनों में चाय व स्नैक्स पर करीब 31 लाख रुपये से अधिक का खर्च हो गया। यह खुलासा पटियाला के रहने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट गुरजीत सिंह गोपालपुरी की ओर से लगाई एक आरटीआई में हुआ है। इसके मुताबिक अकेले मार्च 2022 का ही चाय व स्नैक्स का बिल 3.38 लाख रुपये था।

विज्ञापन


मार्च के बाद अप्रैल 2022 में 2 लाख 73 हजार 788 रुपये, मई में 3 लाख 55 हजार 795 रुपये, जून में 3 लाख 25 हजार 248, जुलाई में दो लाख 58 हजार 347, अगस्त में दो लाख 33 हजार 305, सितंबर व अक्तूबर में क्रमवार दो लाख 82 हजार 347 व एक लाख 64 हजार 573, नवंबर में एक लाख 39 हजार 630, दिसंबर में एक लाख 54 हजार 594 खर्च किया गया।
विज्ञापन


वहीं जनवरी 2023 में एक लाख 56 हजार 720, फरवरी में एक लाख 62 हजार 183, मार्च में एक लाख 73 हजार 208 और अप्रैल में एक लाख 24 हजार 451 रुपये खर्च किए गए। गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का खाना भी विवादों में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल तीन महीनों के लिए सीएम बने चन्नी करीब 60 लाख रुपये का खाना खा गए थे। चन्नी के घर कभी 300 रुपये तो कभी 500 रुपये की खाने की थाली आती थी। ताज होटल से भी 3900 रुपये तक की थाली मंगवाई गई थी। यह खुलासा भी उस समय एक आरटीआई से ही हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed