फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   25 NRI groom tied the runaways abroad

विदेश में बसे एनआरआई दूल्हों के लिए खतरे का अलार्म

Sat, 28 Sep 2013 02:07 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Sep 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
25 NRI groom tied the runaways abroad

पंजाब की मुटियारों के साथ धोखे से शादी कर उनका सबकुछ लूट कर वापस  विदेश चले जाने वाले दूल्हों पर कानूनी शिकंजा कस गया है।

विज्ञापन


पंजाब एनआरआई कमीशन ने पहली बार सख्त कदम उठाते हुए 25 ऐसे एनआरआई दूल्हों को भगोड़ा करार देने की प्रक्रिया पूरी की है, जिन्होंने पंजाबणों की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया।

आयोग ने पंजाब सरकार को हिदायत दी है कि वह केंद्रीय प्रवासी मामलों के मंत्रालय से तालमेल कर इन एनआरआई दूल्हों के प्रर्त्यपण का रास्ता साफ करे ताकि उनके खिलाफ पंजाब की अदालतों में केस चलाया जाए।
विज्ञापन


विदेशी दूल्हों की चाह का खतरनाक ट्रेंड पंजाब की मुटियारों में बढ़ रहा है और उसी अनुपात में शादी टूटने की शिकायतें भी कमीशन के पास आ रही हैं। कमीशन के पास अब तक 90 से अधिक शिकायतें आई हैं जिन पर लगातार काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमीशन के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) अरविंद कुमार बताते हैं कि मैरिज डिस्प्यूट के केसों में कई तरह के प्रयास किए गए। कुछ केस आपसी समझबूझ से निपट गए जबकि कुछ शिकायतों में बकायदा केस दर्ज किया गया।

चूंकि आरोपी विदेश में है लिहाजा कार्रवाई में दिक्कतें आई। उन्होंने बताया कि विभिन्न देशों में रहने वाले 25 ऐसे युवकों को अदालती कार्रवाई के जरिए भगोड़ा करार दिया गया है।

कमीशन ने पासपोर्ट एक्ट के तहत कार्रवाई कर इन 25 एनआरआई दूल्हों का पासपोर्ट रद करवाया। कमीशन ने पंजाब सरकार को अब हिदायत दी है कि इन आरोपियों को पंजाब लाकर उनके खिलाफ केस चलाने के लिए केंद्रीय प्रवासी मामलों के मंत्रालय से संपर्क साध कर उनका प्रत्यर्पण करवाया जाए।


कई केसों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भी बातचीत कर मसले को निपटाने की कोशिश की गई लेकिन विदेश में बैठा व्यक्ति न तो कमीशन की सुनता है और न ही सरकारी तंत्र को कुछ समझता है। ऐसे में यही एक तरीका था कि पहले उनका प्रत्यर्पण करवाया जाए और बाद में उनके खिलाफ के स चलाया जाए ताकि पंजाबी लड़कियों को इंसाफ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed