फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   25 lakh 93 thousand rupees cheated from a girl by calling herself a CBI Inspector in Punjab

Punjab: खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बता युवती से ठगे 25 लाख 93 हजार रुपये, शादी डॉटकॉम पर हुई थी मुलाकात

Tue, 27 Dec 2022 11:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, लुधियाना
अमर उजाला संवाद, लुधियाना Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Dec 2022 11:15 PM IST
सार

टसटेस माथुर की शिकायत पर थाना सराभा नगर की पुलिस ने हरिद्वार के बड़पुर गुरुकुल निवासी विपिन कुमार, गाजियाबाद स्थित इंद्रापुरम के गांव माणकपुर निवासी कांती स्टोर, नई दिल्ली के गांव गौंडा स्थित मोहल्ला राजपूत निवासी सुनील कुमार और पूर्व दिल्ली स्थित कड़कड़डुमा निवासी रीटा रानी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
25 lakh 93 thousand rupees cheated from a girl by calling herself a CBI Inspector in Punjab
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताकर एक युवक छह महीने तक युवती से बातें करता रहा। छह महीने बाद आरोपी ने युवती को बताया कि वह पश्चिम बंगाल में किसी केस के सिलसिले में आया था तो उसे गोली लगी है। इलाज के नाम पर झूठ बोल कर आरोपी ने युवती से 25 लाख 93 हजार रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने युवती से बात करना बंद कर दिया। इसकी मुलाकात वेबसाइट शादी डॉटकॉम पर हुई थी।

विज्ञापन


टसटेस माथुर की शिकायत पर थाना सराभा नगर की पुलिस ने हरिद्वार के बड़पुर गुरुकुल निवासी विपिन कुमार, गाजियाबाद स्थित इंद्रापुरम के गांव माणकपुर निवासी कांती स्टोर, नई दिल्ली के गांव गौंडा स्थित मोहल्ला राजपूत निवासी सुनील कुमार और पूर्व दिल्ली स्थित कड़कड़डुमा निवासी रीटा रानी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

 

टसटेस माथुर ने पुलिस को बताया कि विपिन कुमार के साथ उसकी मुलाकात जीवन साथी डॉटकॉम के जरिये हुई थी। दोनों में शादी की बात चली और आरोपी ने खुद को सीबीआई का इंस्पेक्टर बताया था। जून महीने में आरोपी ने टसटेस को बताया कि वह पश्चिम बंगाल में किसी केस के संबंध में गया था। जहां आरोपियों के साथ हुई मुठभेड़ में उसे गोली लग गई है। उसे इलाज के लिए पैसे चाहिए थे। आरोपी ने पीड़िता से अलग अलग तरीके से 25 लाख 93 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed