फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   22 to ISI intelligence case

आईएसआई को खुफिया जानकारी देने में 22 पर केस

Thu, 03 Oct 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Thu, 03 Oct 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
22 to ISI intelligence case
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक फौज को खुफिया जानकारी देने के आरोप में पंजाब के फिरोजपुर में 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन लोगों पर पाकिस्तान से हेरोइन, सोना, अफीम, जाली करेंसी और असलाह तस्करी करने के भी आरोप हैं।
विज्ञापन


सभी आरोपी फरार हैं। थाना सदर के प्रभारी हरभजन सिंह ने बताया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि फिरोजपुर सीमांत जिले में कुछ लोगों ने गिरोह बनाया है। ये लोग पाकिस्तान से नशीले पदार्थ, सोना और असलाह तस्करी करने के अलावा भारतीय फौज की खुफिया जानकारी आईएसआई और वहां की फौज को देते हैं। पुलिस ने गिरोह के सभी सदस्यों की गतिविधियों पर नजर रखी।
विज्ञापन


 पुलिस ने सुच्चा सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी गांव पल्ला मेघा, बख्शीश सिंह पुत्र बलवंत सिंह वासी बस्ती राम लाल, सतनाम सिंह पुत्र हिम्मत सिंह वासी पल्ला मेघा, अजैब सिंह पुत्र महिंदर सिंह वासी अकू वाला, बिक्रमजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह वासी आरिफके, बलकार सिंह पुत्र बगीचा सिंह वासी बस्ती राजपूतां गांव किलचे, सतनाम सिंह पुत्र पिशावर सिंह वासी पीर बेरियां पल्ला मेघा, सुखदेव सिंह पुत्र राम सिंह वासी गुलामी वाला, राम सिंह पुत्र बाज सिंह वासी गुलामी वाला, महल सिंह पुत्र सुलखन सिंह वासी अकू वाला, भगवान सिंह पुत्र भाग सिंह वासी बग्गेके पिपल, निशान सिंह पुत्र जसबीर सिंह वासी आसल, परमजीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह वासी बघेल सिंह, बलवीर सिंह पुत्र अनोख सिंह वासी अरिफके, गुरजंट सिंह पुत्र गुरचरण सिंह वासी माछीवाड़ा, जरनैल सिंह पुत्र दमन सिंह वासी माछीवाड़ा, मुख्तियार सिंह पुत्र पिशावर सिंह वासी बस्ती पीर बेरियां पल्ला मेघा, मौड़ा राम पुत्र बूटा राम वासी पल्ला मेघा, चानन सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी गुलामी वाला, सरवन सिंह पुत्र जीत सिंह वासी आरिफके और गुरभेज सिंह पुत्र सुखपाल सिंह वासी माछीवाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed