{"_id":"6707b80082f7737af90aab61","slug":"19-year-old-farmer-jaskaranpreet-dies-due-to-tractor-overturning-in-kapurthala-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 19 साल के किसान जसकरनप्रीत की मौत, घर का इकलौता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 19 साल के किसान जसकरनप्रीत की मौत, घर का इकलौता था
Thu, 10 Oct 2024 04:48 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:48 PM IST
सार
कपूरथला में दर्दनाक हादसे में परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। मृतक जसकरनप्रीत सिंह (19) किसान था और उसके पिता की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मृतक जसकरनप्रीत सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के कपूरथला में किसान परिवार के इकलौते बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। कपूरथला के ब्लॉक सुल्तानपुर लोधी के गांव दरिएवाल में ट्रैक्टर पलटने से 19 साल के युवक की जान चली गई। मृतक जसकरनप्रीत सिंह किसान परिवार का बेटा था और अपने माता-पिता का इकलौता भी था। हादसा उस समय हुआ जब वह खेतों में ट्रैक्टर चला रहा था। जसकरनप्रीत सिंह के पिता परमजीत सिंह का देहांत हो चुका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जसकरनप्रीत सिंह अपने खेतों में कंबाइन से धान की कटाई कर रहा था, तभी वह ट्रैक्टर लेकर उसके पीछे ट्रॉली लेकर धान लोड करने के लिए खेतों में आया, इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक पलट गया और जसकरनप्रीत ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के किसानों ने मशक्कत के बाद बाद उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और तुरंत सुल्तानपुर लोधी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने युवा किसान जसकरनप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
19 वर्षीय युवक जसकरणप्रीत सिंह के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। घर पर उसकी विधवा मां और बहन है। युवा किसान जसकरनप्रीत सिंह की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में शहरवासियों और स्थानीय निवासियों मास्टर चरण सिंह हैबतपुर, अमरजीत सिंह टिब्बा, सरवन सिंह चंदी , सुखविंदर सिंह शहरी, पंजाब किसान यूनियन बागी के प्रांतीय नेता जत्थेदार परमजीत सिंह खालसा, किसान संघर्ष कमेटी कोट बुड्ढा के अध्यक्ष सुखजीत सिंह बग्गा, भारतीय किसान यूनियन कादियां के नेता बलजिंदर सिंह पाला आदि ने परिवार के साथ दुख साझा किया। उहोंने
पंजाब सरकार से मांग की कि मृतक किसान जसकरनप्रीत सिंह के परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए।