{"_id":"66e46d3d5b5657f8b205fd62","slug":"15-to-20-accused-attack-with-weapon-on-youth-in-kapurthala-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर कातिलाना हमला: कपूरथला में 15 से 20 बदमाशों ने हथियारों से किया हमला, खून से लथपथ युवक मांगता रहा मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर कातिलाना हमला: कपूरथला में 15 से 20 बदमाशों ने हथियारों से किया हमला, खून से लथपथ युवक मांगता रहा मदद
Fri, 13 Sep 2024 10:20 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:20 PM IST
सार
पंजाब के कपूरथला में देर रात 15 से 20 हमलावरों ने एक युवक पर हथियारों के साथ हमला कर दिया। युवक को हमलावरों से छुड़वाने और उसकी मदद कोई आगे नहीं आया।
विज्ञापन
हमले में घायल युवक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में रमणीक चौक के नजदीक रात लगभग 8:30 बजे एक युवक पर हथियारों से लैस 15 से 20 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ युवक मदद मांगता रहा। वहीं, सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीसीआर टीम ने घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक की पहचान मच्छर कॉलोनी के रहने वाले मोहन के तौर पर हुई है।
इस घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग कपूरथला के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठा रहे हैं। मोहन ने बताया कि वह चारबत्ती चौक के नजदीक एक किरयाना दुकान पर काम करता है। शुक्रवार रात वह छुट्टी कर घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रमनीक चौक के नजदीक 15 से 20 बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसपर हथियारों से कातिलाना हमला कर दिया।
घायल मोहन ने बताया कि हमलावर युवकों के हाथ में बेसमेंट, किरपान, कड़े व अन्य हथियार भी थे। जिससे उन्होंने उसपर हमला किया। हमलावरों ने मुंह ढके हुए थे।
वहीं डीएसपी सब-डिवीजन हरप्रीत सिंह को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना स्थल पर मौजूद लोगों से और उसके साथियों से पूछताछ जारी कर दी है।