Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Political battle intensifies following Rahul gandhi Insaf Rally AAP BJP  punjab assembly election 2027

राहुल की इंसाफ रैली से सियासी संग्राम तेज: आप ने पूछा वादों का हिसाब, भाजपा ने याद दिलाए 1984 के जख्म

Fri, 06 Nov 2026 08:33 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 06 Nov 2026 08:33 AM IST
सार

राहुल की रैली के समानांतर भाजपा ने चंडीगढ़ में ''जख्म 84 दे'' सम्मेलन आयोजित किया। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राहुल गांधी से सवाल किया कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए गांधी परिवार ने अब तक माफी क्यों नहीं मांगी।

विज्ञापन
Political battle intensifies following Rahul gandhi Insaf Rally AAP BJP  punjab assembly election 2027
हरपाल चीमा, राहुल गांधी और केवल ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर से राहुल गांधी की चुनावी हुंकार के बाद पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है। चार नवंबर को फग्गूवाला में हुई कांग्रेस की इंसाफ रैली के जरिये राहुल ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए नशे, गैंगस्टरवाद, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और पंजाब सरकार के दिल्ली से संचालित होने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को नशामुक्त पंजाब के वादे पर घेरा और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की।
विज्ञापन


राहुल के आरोपों के बाद आप नेताओं ने कांग्रेस के शासनकाल और उसके पुराने रिकॉर्ड पर सवाल उठाए। वहीं, भाजपा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाकर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। इस तरह कांग्रेस की रैली के बाद आप और भाजपा ने अपने-अपने मुद्दों के साथ कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


रैली में राहुल ने कहा था कि पंजाब में नशा सबसे बड़ी समस्याओं में शामिल है। उन्होंने सवाल किया कि 2022 में नशा खत्म करने का वादा करके सत्ता में आई आप सरकार राज्य के किस हिस्से से नशा खत्म कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राहुल बताएं, कितने चुनावी वादे पूरे हुए : चीमा
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बृहस्पतिवार को पंजाब भवन में राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने राहुल से सवाल किया कि वह पहले उन राज्यों का हिसाब दें, जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। वहां कांग्रेस ने चुनाव के दौरान किए गए कितने वादे पूरे किए हैं?

पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के दावों को चीमा ने सपना करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं को पंजाब की चिंता सता रही है, लेकिन कांग्रेस को पहले अपने शासन वाले राज्यों में जनता से किए वादों का जवाब देना चाहिए। चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर राहुल गांधी की व्यक्तिगत टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक बहस मुद्दों और नीतियों पर होनी चाहिए, व्यक्तिगत हमलों पर नहीं।

उधर, आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राहुल की टिप्पणी को स्तर से नीचे का व्यक्तिगत हमला बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपों से कुछ हासिल नहीं होगा और राहुल को ऐसी छोटी बातें नहीं करनी चाहिए। पार्टी ने राहुल की पुरानी ''आलू से सोना बनाने'' वाली टिप्पणी का भी हवाला दिया।

भाजपा ने 1984 के दंगों पर घेरा
राहुल की रैली के समानांतर भाजपा ने चंडीगढ़ में ''जख्म 84 दे'' सम्मेलन आयोजित किया। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राहुल गांधी से सवाल किया कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए गांधी परिवार ने अब तक माफी क्यों नहीं मांगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी कांग्रेस को घेरा। भाजपा ने राहुल के इंसाफ के नारे को 1984 के पीड़ितों के साथ न्याय के सवाल से जोड़ते हुए कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। पार्टी ने कहा कि इंसाफ की बात करने से पहले कांग्रेस को 1984 के दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के सवाल का जवाब देना चाहिए।

कांग्रेसी उत्साहित, अब परीक्षा संगठन की
रैली के बाद कांग्रेस नेताओं में खासा उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने स्पष्ट किया कि पार्टी चुनावी मोड में आ चुकी है और सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अब गांवों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, जनता के बीच मुद्दों को ले जाने और सरकार को जवाबदेह बनाने की रणनीति पर आगे बढ़ेगी। परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में लौटी तो सभी मौजूदा जनकल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी होने से भी इनकार किया और दोहराया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। अब रैली के बाद कांग्रेस के सामने अपने उत्साह को संगठन और बूथ स्तर की सक्रियता में बदलने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed