फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   14 thousand sacks of wheat disappear from warehouse

गोदाम से गेहूं की 14 हजार बोरियां गायब

Fri, 27 Sep 2013 11:12 PM IST
अमर उजाला, (कोटकपूरा/फरीदकोट)
अमर उजाला, (कोटकपूरा/फरीदकोट) Updated Fri, 27 Sep 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
14 thousand sacks of wheat disappear from warehouse
पंजाब में फरीदकोट के गांव संधवां स्थित मार्कफेड के गोदाम से गेहूं की 14078 बोरियां गायब होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


गायब हुए माल की बाजारी कीमत 1 करोड़ 88 लाख 29 हजार 164 रुपये आंकी गई है।

थाना सदर पुलिस ने मार्कफेड के जिला प्रबंधक की शिकायत पर गोदाम इंचार्ज सुखप्रीत सिंह, सेल्जमैन साधू सिंह व गुरदीप सिंह समेत गोदाम की सुरक्षा में लगे पांच गार्डों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केस में नामजद हुए तीनों कर्मचारियों को विभाग ने कुछ दिन ही निलंबित कर दिया था।

एसएसपी फरीदकोट को सौंपी शिकायत में मार्कफेड के जिला प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि गांव संधवां में स्थित बलकार ओपन गोदाम में मार्कफेड की तरफ से वर्ष 2010-11, 2011-12 व 2012-13 के दौरान भारी मात्रा में गेहूं स्टोर करवाया हुआ था। इस गोदाम की निगरानी में तैनात विभागीय कर्मचारियों ने सुरक्षा गार्डों के साथ
विज्ञापन


मिलीभगत करते हुए भारी मात्रा में गेहूं की बोरियों को खुर्दबुर्द कर दिया। गोदाम में माल कम होने की भनक मिलने पर विभाग ने एक कमेटी गठित करते हुए गोदाम की फिजिकल वेरिफिकेशन (पीवी) करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय पड़ताल के दौरान इस गोदाम से तीनों वर्षों के माल में से गेहूं की 14778 बोरियां कम पाई गईं। पीवी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रबंधक विनोद कुमार ने एसएसपी फरीदकोट को लिखित शिकायत भेजते हुए उक्त गोदाम के इंचार्ज सुखप्रीत सिंह बरगाड़ी, सेल्जमैन साधू सिंह कोठे सैनियां व सेल्जमैन गुरदीप सिंह सेखा कलां के अलावा गोदाम की सुरक्षा में तैनात गार्ड इंचार्ज गुरजंट सिंह कोटकपूरा, गार्ड हरजीत सिंह बरगाड़ी, गुरमेल सिंह बरगाड़ी, सिकंदर सिंह कोटकपूरा व गुरनाम सिंह ढिलवां कलां के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया था।


एसएसपी फरीदकोट के आदेश पर थाना सदर पुलिस ने मार्कफेड के तीनों कर्मियों व 5 सुरक्षा गार्डो के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि केस में नामजद हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही इन्हें काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed