फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   14 injured in Bus Accident at Faridkot of Punjab

पंजाब में हादसा : सेमनाले में गिरी असंतुलित बस, टायर फटने से हादसा, 12 यात्रियों समेत 14 घायल

Thu, 25 Mar 2021 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Mar 2021 02:53 PM IST
सार

  • पंजाब के फरीदकोट में सेमनाले में गिरी बस 
  • टायर फटने से बेकाबू बस रेलिंग तोड़कर नाले में गिरी
  • फरीदकोट से फिरोजपुर जा रही थी पीआरटीसी की बस

विज्ञापन
14 injured in Bus Accident at Faridkot of Punjab
फरीदकोट में सेमनाले में गिरी बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में गुरुवार को टायर फटने से अंसतुलित हुई बस सेमनाले में गिर गई। हादसा फरीदकोट के फिरोजपुर रोड पर स्थित गांव गोलेवाला के पास हुआ। गुरुवार सुबह फरीदकोट से फिरोजपुर जा रही पीआरटीसी बस का अगला टायर फट गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस रेलिंग को तोड़ती हुई सेमनाले में जा गिरी। 

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और बस के चालक, परिचालक समेत करीब 15 यात्रियों को बाहर निकाला। ज्यादातर यात्रियों को मामूली चोटें लगी थी। सभी को गोलेवाला के एक क्लीनिक से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बस के चालक अमरीक सिंह व परिचालक को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन



इस मौके पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा बस का टायर फटने के चलते हुआ। टायर फटते ही बस बेकाबू हो गई और नाले में जा गिरी। इस मामले में गोलेवाला पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरमेज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed