{"_id":"605c56958ebc3e8ccc4c5b20","slug":"14-injured-in-bus-accident-at-faridkot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में हादसा : सेमनाले में गिरी असंतुलित बस, टायर फटने से हादसा, 12 यात्रियों समेत 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में हादसा : सेमनाले में गिरी असंतुलित बस, टायर फटने से हादसा, 12 यात्रियों समेत 14 घायल
Thu, 25 Mar 2021 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:53 PM IST
सार
- पंजाब के फरीदकोट में सेमनाले में गिरी बस
- टायर फटने से बेकाबू बस रेलिंग तोड़कर नाले में गिरी
- फरीदकोट से फिरोजपुर जा रही थी पीआरटीसी की बस
विज्ञापन
फरीदकोट में सेमनाले में गिरी बस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में गुरुवार को टायर फटने से अंसतुलित हुई बस सेमनाले में गिर गई। हादसा फरीदकोट के फिरोजपुर रोड पर स्थित गांव गोलेवाला के पास हुआ। गुरुवार सुबह फरीदकोट से फिरोजपुर जा रही पीआरटीसी बस का अगला टायर फट गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस रेलिंग को तोड़ती हुई सेमनाले में जा गिरी।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और बस के चालक, परिचालक समेत करीब 15 यात्रियों को बाहर निकाला। ज्यादातर यात्रियों को मामूली चोटें लगी थी। सभी को गोलेवाला के एक क्लीनिक से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बस के चालक अमरीक सिंह व परिचालक को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा बस का टायर फटने के चलते हुआ। टायर फटते ही बस बेकाबू हो गई और नाले में जा गिरी। इस मामले में गोलेवाला पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरमेज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन