फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police encounter with the accused of Tharavai robbery case, two were shot

Prayagraj : शंकरगढ़ में घुमंतू गिरोह के बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पुलिस पर बम फेंके, पुलिस की गोली से घायल

Fri, 11 Aug 2023 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 08:19 PM IST
सार

शंकरगढ़ में शुक्रवार तड़के घुमंतू गिरोह के बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर बम हमला भी किया। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।

विज्ञापन
Police encounter with the accused of Tharavai robbery case, two were shot
शंकरगढ़ में पुलिस की डकैती के आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कपारी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की सुबह पुलिस और शाहजहांपुर के घुमंतू गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर बम फेंके। जवाबी फायरिंग में गिरोह के दो बदमाशों को गोली लगी। उनके तीन साथियों को मौके से पकड़ा लिया गया। उधर, नैनी में भी सात महिलाओं को गिरफ्तार कर थरवई डकैती के बारे में पूछताछ की गई। डीसीपी यमुनापार का कहना है कि इन लोगों की सीधी संलिप्तता नहीं पाई गई, लेकिन इन्होंने बताया है कि शाहजहांपुर के अन्य लोग इस घटना में शामिल थे।

शंकरगढ़ और बारा पुलिस ने एक सूचना के बाद कपारी स्थित हीरा फिलिंग स्टेशन व बीके ढाबा के पास घेरेबंदी की। पता चला था कि कुछ लोग असलहों के साथ एक अर्धनिर्मित मकान में हैं। बदमाशों ने अपने को घिरा देखते हुए पुलिस पर बम से हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लग गई। इसके बाद सभी आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की गोली से घायल कृष्ण कुमार उर्फ अंडू पुत्र मंगलगिरी 45 और कैलाश नाथ पुत्र रामदीन निवासी इशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले जाया गया। यहां से दोनों को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों बदमाशों के तीन साथियों ओमप्रकाश उर्फ लौकी पुत्र फूल सिहं, मोती पुत्र सियाराम, मोहनलाल उर्फ सपेटा पुत्र छोटेलाल निवासी शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचा 315 बोर, एक लकड़ी का बेट व एक लोहे का सरिया, पेचकस, एक प्लास एवं चाबी गुच्छा बरामद किया गया है। घटना की जानकारी पर डीसीपी यमुना नगर संतोष कुमार मीणा, उपायुक्त बारा संतलाल सरोज, थाना प्रभारी शंकरगढ़ मनोज सिंह, थाना प्रभारी लालापुर अजय मिश्रा, थाना प्रभारी बारा वीरेंद्र सोनकर, चौकी इंचार्ज नारीबारी संतोष सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रारंभिक पड़ताल के बाद पता चला है कि शाहजहांपुर के दूसरे गिरोह के बदमाशों ने ही थरवई डकैती को अंजाम दिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पूछताछ के बाद नैनी पुलिस ने छिवकी स्टेशन के पास यार्ड से गिरोह की सात महिलाओं को गिरफ्तार किया।

पकड़ी गई महिलाएं भगवान देवी पत्नी स्व. लक्ष्मण, बनारसिया पत्नी मेहीपाल, चंद्रकली पत्नी स्व. मंगाराम उर्फ मनुवा, ऊषा देवी पत्नी मोतीलाल, धनदेवी पत्नी घनश्याम, लाडो देवी पत्नी स्व. कल्लू व राजरानी पत्नी स्व. फुल्लू सिंह निवासी थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर की रहने वाली है। उनके पास से 9.750 किलो ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। पूछताछ में महिलाओं ने तमाम घटनाओं में रेकी की बात स्वीकार की है। पता चला है कि ये महिलाएं थरवई भी गईं थीं।

विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह पहले गांव-गांव जाकर गांजा व अन्य मादक पदार्थ बेचते है। इस दौरान वे ऐसे घरों को टारगेट करते है जहां काफी पैसा हो। फिर फोन के जरिए गैंग के पुरुष सदस्यों को इसकी जानकारी दी जाती है। बीते तीन अगस्त को ट्रेन में चोरी कर भागते समय शंकरगढ़ में पकड़ी गईं दो महिलाएं भी इनके गैंग की सदस्य थीं। महिलाओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध साजिद अली खां, जनमेजय कुमार, अमित सिंह, प्रशिक्षु नेहा शुक्ला, अनिरुद्ध साहनी, रानी कश्यप, जयप्रकाश यादव, अनामिका यादव, निर्मला चौहान व रंजना यादव शामिल थे।
वर्जन

शंकरगढ़ में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। गिरोह रेकी कर बड़ी वारदातों को अंजाम देता है। बदमाशों के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। आपराधिक इतिहास और साथियों के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है। - संतोष कुमार मीणा, डीसीपी यमुनानगर

सभी शाहजहपुर के निगोही थाना क्षेत्र के

घुमंतू गिरोह के लोगों से पूछताछ में पता चला कि वे सभी शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरोह में महिलाओं और बच्चों को इसलिए रखा जाता है कि किसी को शक न हो। पुलिस ने घुमंतू गिरोह के बदमाशों से लंबी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि थरवई कांड में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है लेकिन उन्होंने कई अन्य गिरोह के बारे में बताया है, जो यह कांड कर सकते हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुराग भी पुलिस को दिए हैं। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed