फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: कोरोना पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया गांव, फसल काटकर घर पहुंचाई

Wed, 13 May 2020 03:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 May 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
villagers helped corona positive family cut wheat crop in Mandi himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना से अपने बेटे की जान गंवा चुके मंडी जिले की चौक ब्राड़ता पंचायत के परिवार के लिए गांव के लोगों ने भाईचारे और मानवता की मिसाल कायम की है। लगभग दो दर्जन युवाओं और महिलाओं ने कोरोना से जान गंवाने वाले 21 वर्षीय युवक के परिवार की खेतों में बर्बाद हो रही गेहूं की फसल की कटाई और ढुलाई करके मिशाल पेश की है। गांव के लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फसल की कटाई और ढुलाई की।

villagers helped corona positive family cut wheat crop in Mandi himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि बीते दिनों आईजीएमसी शिमला में 21 वर्षीय युवक की मौत के बाद उसकी माता भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उनका इलाज चेलचौक के कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है। मृतक युवक के ताया को भी संस्थागत क्वारंटीन रखा गया है।

villagers helped corona positive family cut wheat crop in Mandi himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

शोकाकुल परिवार के जो सदस्य घर पर हैं वो नियमों का पालन करते हुए घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। मौसम की बेरुखी और परिवार की दयनीय हालत को देखते हुए ब्राड़ता गांव के लोगों ने खुद बीड़ा उठाते हुए मदद के हाथ बढ़ाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
villagers helped corona positive family cut wheat crop in Mandi himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

गांव के विक्रांत, विकास, अंकेश, लीला, बीना, पूजा, बिमला, शांता, रमिता आदि महिलाओं और युवाओं ने संकट की इस घड़ी में परिवार के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। गांववासियों ने उन सभी लोगों का भी आभार प्रकट किया है जिन्होंने परिवार की आर्थिक और सामाजिक रूप से मदद की है।

विज्ञापन
villagers helped corona positive family cut wheat crop in Mandi himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. जय कुमार आजाद, समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा, चौक पंचायत के उप प्रधान राकेश पालसरा, पूर्व प्रधान नत्थू राम, रोपड़ी पंचायत की प्रधान छवि चंदेल, उप प्रधान सुभाष बनेर, परसदा के राजिंद्र ठाकुर, पपलोग के उप प्रधान बीटू शर्मा, पूर्व प्रधान तारा चंद्र, चौरी पंचायत के समाजसेवी सुनील शर्मा, पूर्व अध्यापक हिम्मत राम, डॉ.  पदमनाभ, डॉ. प्रेमनाथ, रीना पालसरा, ओसी शर्मा, खानेदार भागीराम, पूर्व उप प्रधान राजपाल, अजय पालसरा, विक्की पालसरा, संतोष, खानेदार रोशन पालसरा, विनय राणा, शिवजी चंदेल आदि लोगों ने गांव लोगों की प्रशंसा की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed