फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बलिया में सहेलियों के सामने किशोरी का गला रेता, शव के सामने बैठा आरोपी

Sat, 28 Nov 2020 01:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 28 Nov 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Ballia UP Murder News: youth man killed teen girl throat sitting in front of dead body in ballia up
शव के सामने बैठा आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सनसनीखेज मामले से हड़कंप मच गया है। एक गांव में शुक्रवार शाम दूसरे समुदाय के युवक ने एक किशोरी की उसकी सहेलियों के सामने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। चीख सुनकर जुटे ग्रामीणों ने भाग रहे हत्यारोपी को पकड़कर लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। 

Ballia UP Murder News: youth man killed teen girl throat sitting in front of dead body in ballia up

हत्या के पीछे प्रेम में नाकामी को बताया जा रहा है। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हो गया है। एसपी देवेंद्रनाथ ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

Ballia UP Murder News: youth man killed teen girl throat sitting in front of dead body in ballia up

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में ननिहाल में रह रही रितिका(16) पुत्री सुरेश साहनी बघौता गांव (मनियर) की निवासी थी। शुक्रवार की शाम चार बजे वह गांव से कुछ दूर स्थित खेत में अन्य सहेलियों के साथ साग लेने गई थी। इस दौरान गांव का ही सैयद पुत्र मोईनुद्दीन वहां पहुंचा और रितिका पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ballia UP Murder News: youth man killed teen girl throat sitting in front of dead body in ballia up

सहेलियां जब तक कुछ समझतीं उसने निर्मम तरीके से चाकू से उसका गला रेत दिया। चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग हमलावर की तरफ भागे। लोगों को अपनी ओर आता देख सैयद चाकू खेत में ही फेंककर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
Ballia UP Murder News: youth man killed teen girl throat sitting in front of dead body in ballia up

ग्रामीणों का कहना है कि हत्यारोपी के साथ एक महिला और पुरुष भी थे जो भाग निकले। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में कई थानों की फोर्स पहुंच गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका की नानी के साथ आई उसकी सहेलियों का बयान दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed