यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुंचे। आज ही पीएम मोदी का 67वां जन्मदिन भी है। सीएम योगी ने इस मौके पर वाराणसी में स्पेशल केक काटकर पीएम को शुभकामनाएं दी। यह केक पीएम के 67वें जन्मदिन के मुताबिक कुल 67 किलो का था। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
2 of 7
yogi cake
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 67वें जन्मदिन के दिन वाराणसी पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लड्डू वाला केक काट कर पीएम मोदी को बधाई दी। वेसन के लड्डू से बने इस केक से पार्टी विधायकों ने मुख्यमंत्री का मुंह मीठा कराया।
पीएम के काशी आगमन के मद्देनजर सीएम योगी यहां विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करने आए थे। मंडलायुक्त सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने केक काटा। मंडलायुक्त सभागार में सीएम योगी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिए।
उनके साथ शहर के कमिश्नर, डीएम, एसएसपी सहित शहर के तमाम बड़े अधिकारी वहां मौजूद थे। मंडलायुक्त सभागार में आयोजित सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में सीएम ने 15 सफाई मित्रों को प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि काशी में ऐसी सफाई होनी चाहिए कि दुनिया देखे। स्वच्छता और सफाई को अपना धर्म बनाएं।
सीएम योगी ने यहां नवगठित फैंटम दस्ते को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने इस दस्ते की तारीफ करते हुए कहा कि हमारा प्रयास अपराध रोकने और उशे खत्म करने का है। इस कार्य में आप बड़ी भूमिका निभायेंगे। आपके उपर बड़ी जिम्मेवारी है।