{"_id":"5ae1a5244f1c1b350b8b69f2","slug":"wrestler-narsingh-yadav-got-married-with-shilpi-sheoran-reception-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी छोरी शिल्पी संग बनारसी ‘सुल्तान’ नरसिंह ने लिए सात फेरे, बनारस में रिसेप्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी छोरी शिल्पी संग बनारसी ‘सुल्तान’ नरसिंह ने लिए सात फेरे, बनारस में रिसेप्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
narsingh yadav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के ‘सुल्तान’ यानि विश्व विख्यात पहलवान नरसिंह यादव ने हरियाणा की पहलवान शिल्पी श्योराण को जीवनसंगिनी बना लिया है। विवाह कुछ दिन पूर्व मुबंई में संपन्न हो गया था, लेकिन बुधवार को बनारस स्थित पैतृक गांव में बहुभोज हुआ। इसमें क्षेत्र के नामचीन पहलवानों के साथ ही आस पड़ोस के लोग जुटे तथा वर बधू को आशीर्वाद दिए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
narsingh yadav
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के नीमा मुरेरी गांव निवासी नरसिंह यादव विश्व विख्यात पहलवान हैं। वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा नरसिंह एशियाई खेलों के पदक विजेता हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के भी स्वर्ण पदक विजेता हैं। रियो ओलंपिक से पहले सुशील के साथ विवादों के चलते नरसिंह सुर्खियों में रहे। उनपर डोपिंग का आरोप भी लगा। नरसिंह इसे गलत साबित करने में जुटे हुए हैं।
narsingh yadav
- फोटो : अमर उजाला
नरसिंह यादव ने लव कम अरेंज मैरिज की। 11 मार्च को मुंबई के एक होटल में हुए भव्य कार्यक्रम में उन्होंने हिसार की पहलवान शिल्पी श्योराण से शादी कर ली। रिंग सेरेमनी से लेकर विदाई तक की सभी रस्में वहीं निभाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
narsingh yadav
- फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद पहली बार यह नवविवाहित जोड़ा बुधवार सुबह अपने पैतृक गांव पहुंचा। उनके गांव पहुंचते ही भव्य स्वागत किया गया। रात में बहुभोज का आयोजन किया था। इस मांगलिक कार्यक्रम में वाराणसी और आस-पास के नामचीन पहलवानों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़ा नरसिंह और शिल्पा को सुखमय जीवन के लिये आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
narsingh yadav
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के हिसार की रहने वाली पहलवान शिल्पी श्योराण की सगाई पहलवान नरसिंह यादव के साथ बीते वर्ष 9 नवंबर को हो चुकी थी। यह सब बताते हुए शिल्पी श्योराण ने खुलासा किया था कि सगाई से कुछ दिन पहले ही नरसिंह ने उसे प्रपोज किया था।