लक्सा स्थित लक्ष्मी कुंड के प्राचीन कालीमठ में 16 दिवसीय अनुष्ठान मेला के समापन पर मां काली के तीन दिवसीय शृंगार एवं संगीत महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। महोत्सव की प्रथम निशा में मंदिर के महंत पंडित ठाकुर प्रसाद दुबे ने मां काली का पंचामृत स्नान कराया। इसके उपरांत माता का नूतन वस्त्र, दिव्य आभूषण और सुगंधित पुष्पों से अलौकिक रूप में शृंगार किया गया। इस दौरान 11 वैदिक ब्राह्मणों ने सस्वर वैदिक मंगलाचरण का पाठ किया, जिसके बाद मुख्य पुजारी पंडित विकास दुबे (काका गुरु) ने माता की भव्य महाआरती उतारी।
काशी में मां काली का पूजन: पंचामृत स्नान के बाद दिव्य शृंगार, कलाकारों ने दी प्रस्तुति; सुर-लय-ताल की जुगलबंदी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:31 PM IST
सार
काली मठ में पहली निशा पर पंचामृत स्नान के बाद मां काली का दिव्य शृंगार किया गया। इसके बाद कलाकारों ने भक्ति और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सुर, लय और ताल की जुगलबंदी से पूरा वातावरण संगीतमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन में देर शाम तक भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन