फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ना भूतो ना भविष्यति: पूरी दुनिया देखेगी काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण उत्सव, कल होगा भव्य और अद्भुत आयोजन

Mon, 12 Dec 2022 07:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Dec 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
Whole world will see inauguration festival of Kashi Vishwanath Dham grand and wonderful event tomorrow
13 दिसंबर 2021 को पीएम मोदी ने किया था काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण उत्सव सिर्फ काशी ही नहीं, पूरी दुनिया देखेगी। लोकार्पण उत्सव पर त्रैलोक्य के स्वामी भगवान शंकर की भव्य और अद्भुत बरात निकलेगी। मैदागिन से लेकर गंगा घाट तक कल यानी 13 दिसंबर को होने वाला उत्सव देश ही नहीं, दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। मिनी भारत कहलाने वाली काशी में राजराजेश्वर के धाम के लोकार्पण उत्सव पर होने वाले आयोजनों में सर्वसमाज की भागीदारी होगी। ना भूतो ना भविष्यति की तर्ज पर लोकार्पण उत्सव को भव्य बनाने की तैयारी है।



विभिन्न आयोजनों में सर्वसमाज की भागीदारी होगी।  प्रदेश सरकार के निर्देश पर मंदिर प्रशासन की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बाबा विश्वनाथ का धाम वेदमंत्रों से गूंजेगा। कई संत, महात्मा और धर्माचार्य भी इस आयोजन के साक्षी बनेंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।  

Whole world will see inauguration festival of Kashi Vishwanath Dham grand and wonderful event tomorrow
13 दिसंबर 2021 को पीएम मोदी ने किया था काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को बीते साल ही मूर्त रूप दे दिया गया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और अधिकारियों की टीम ने दिन रात मेहनत करते हुए धाम को भव्य रूप प्रदान किया। 13 दिसंबर 2021 को पीएम मोदी के हाथों इसका लोकार्पण किया गया था। इसके बाद काशी में धार्मिक पर्यटन को मानो पंख लग गए हैं। कभी मात्र तीन हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला मंदिर परिसर आज लगभग पांच लाख वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में भव्य आकार ले चुका है। 
पढ़ें: काशी विश्वनाथ धाम से बदली बनारस की आर्थिक तस्वीर, एक साल में रोजगार की बहार

Whole world will see inauguration festival of Kashi Vishwanath Dham grand and wonderful event tomorrow
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : ANI

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को एक वर्ष पूर्ण होने का उत्सव 13 दिसंबर को काशीवासी मिलकर मनाएंगे। आदिविश्वेश्वर शिव की नगरी में लोकार्पण उत्सव का उल्लास काशीवासियों के सिर चढ़कर बोलेगा। अस्सी से आदिकेशव घाट के बीच बसने वाला सर्वसमाज लोकार्पण उत्सव पर निकलने वाली शिव बरात में बराती होगा। 
पढ़ें: काशी मनाएगी अपने आराध्य के धाम का लोकार्पण उत्सव, कल होगा भव्य आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Whole world will see inauguration festival of Kashi Vishwanath Dham grand and wonderful event tomorrow
काशी विश्वनाथ धाम में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

इसमें मारवाड़ी, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, दक्षिण भारतीय समाज सहित विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। मैदागिन से चितरंजन पार्क तक निकलने वाली शिव बरात में लाग विमान, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां और झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। 

विज्ञापन
Whole world will see inauguration festival of Kashi Vishwanath Dham grand and wonderful event tomorrow
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : सोशल मीडिया।

शिव बरात समिति के दिलीप सिंह ने बताया कि लोकार्पण उत्सव के अवसर पर शिव बरात की यह नई परंपरा आरंभ हो रही है। बाबा विश्वनाथ से जुड़े उत्सव की यह दूसरी शिव बरात होगी, जो अब हर साल काशी में निकाली जाएगी। पहले लोकार्पण उत्सव को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सर्वसमाज के साथ ही काशी की संस्थाओं, लोक कलाकारों को जोड़ा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed