फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kashi vishwanath dham will celebrate the inauguration of its abode

साकार हुआ सपना: काशी मनाएगी अपने आराध्य के धाम का लोकार्पण उत्सव, कल होगा भव्य आयोजन

Mon, 12 Dec 2022 09:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2022 09:18 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की पहली वर्षगांठ 13 दिसंबर को है। इस अवसर पर भव्य आयोजन की तैयारी है। धाम को गंगा द्वार से लेकर प्रवेश द्वार तक रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है।

विज्ञापन
Kashi vishwanath dham will celebrate the inauguration of its abode
बीते साल 13 दिसंबर को पीएम मोदी ने किया था काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात वार नौ त्योहार की नगरी काशी के लक्खा मेले में अब बाबा विश्वनाथ धाम का लोकार्पण उत्सव भी जुड़ गया है। काशी अब हर साल 13 दिसंबर को अपने आराध्य के धाम का लोकार्पण उत्सव मनाएगी। काशी विश्वनाथ धाम से लेकर शहर की गलियों और घाट तक उत्सव के उल्लास के विविध रंग बिखरेंगे। धाम में जहां वेदमंत्र गूंजेंगे वहीं शहर में हर-हर महादेव का जयघोष गुंजेगा।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ धाम के पहले लोकार्पण उत्सव पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। धाम को गंगा द्वार से लेकर प्रवेश द्वार तक रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है। सोमवार को पूरे धाम परिसर को फूलों से सजाया जाएगा और बाबा विश्वनाथ का भव्य श्रृंगार भी होगा।

विज्ञापन

बाबा के धाम में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का रेला

आयोजन की भव्यता बताने के लिए काफी है कि 13 दिसंबर को बाबा के धाम में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा। धाम के लोकार्पण की पहली वर्षगांठ पर काशीवासी बाबा विश्वनाथ का दर्शन करके आशीर्वाद भी लेंगे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नुराधा पौडवाल के सुरों से सजेगी शाम

Kashi vishwanath dham will celebrate the inauguration of its abode
काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

13 दिसंबर को सुबह से ही धाम में वेदमंत्रों का पारायण होगा तो राजराजेश्वर का रुद्राभिषेक भी अनवरत चलेगा। शाम को अनुराधा पौडवाल के सुरों से धाम की शाम सजेगी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकार भी अपनी हाजिरी लगाएंगे।

वहीं शिव बारात समिति की ओर से बाबा के धाम के लोकार्पण की पहली वर्षगांठ पर शिवोत्सव शोभायात्रा निकाली जाएगी। बनारस की सड़कों पर काशीवासी अपने आराध्य के धाम के लोकार्पण उत्सव की प्रथम वर्षगांठ का जश्न मनाएंगे। पूरा लघु भारत काशी की सड़कों पर उतर आएगा।

मैदागिन से निकलेगी शोभायात्रा

Kashi vishwanath dham will celebrate the inauguration of its abode
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

धाम में बाबा के श्रद्धालुओं का स्वागत होगा और मैदागिन से निकलने वाली शोभायात्रा चितरंजन पार्क पर विश्राम लेगी। रविवार को देर रात तक लाग विमान और झांकियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। वहीं समिति की ओर से आयोजन के लिए देर रात तक सर्व समाज, संस्थाओं के साथ ही काशी के प्रबुद्ध लोगों से संपर्क अभियान चलता रहा।
पढ़ें: काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण की पहली वर्षगांठ: वेद मंत्रों संग होगी शाम, इस दिन होने जा रहा भव्य आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed