फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में जलभराव: दुकान से लेकर मकान तक में घुसा पानी, सड़कें जलमग्न, सीवर में ई-रिक्शा पलटे से महिलाएं घायल

Wed, 28 Jul 2021 11:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Jul 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to heavi rain in Varanasi: Water entered from shop to house roads submerged
वाराणसी में हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला

सावन मास के तीसरे दिन मंगलवार को गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने से उमस से राहत मिली। इससे पहले अन्य दिनों की तुलना में मंगलवार को मौसम का मिजाज अलग रहा। दिन में नम हवाओं के चलने से उमस भी कम रही। रात आठ बजे से शुरू होकर करीब 15 मिलीमीटर बारिश देर रात तक हुई।



वहीं, भारी बारिश ने एक बार फिर से नगर निगम की पोल खोल दी। शहर भर में जलभराव से आम जनता को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। कई लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। बारिश के चलते घर से निकले लोग देर रात तक जाम की चपेट में भी रहे। समय से नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। उधर, सिस व ट्रांस वरुणा में आईपीडीएस के तहत कराए गए कार्य स्थलों पर सड़क धंसने व गड्ढे की समस्या से लोग परेशान रहे। देखें अगली स्लाइड्स...।

Waterlogging due to heavi rain in Varanasi: Water entered from shop to house roads submerged

शाम करीब 7.30 बजे के बाद शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। भारी बारिश के चलते अंधरापुल, कोनिया डाट पुल पर पानी जमा हो गया। इससे वरुणापार से आने व इधर से जाने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बारिश से पांडेयपुर-भक्तिनगर मार्ग पर कई घरों में पानी घुस गया। शिवपुर में कई दुकानों में पानी भी घुसा, जिससे सामानों को क्षति पहुंची।

Waterlogging due to heavi rain in Varanasi: Water entered from shop to house roads submerged

अस्सी में फिर भरा सीवर 
अस्सी में एक बार फिर सीवर भर गया। मंगलवार की सुबह आने जाने वालों को काफी परेशानी हुई। एक दिन पूर्व इसी सीवर में ई रिक्शा पलटने से चार महिलाओं को चोटें आई थीं। बावजूद इसके नगर निगम ने सीवर समस्या का समाधान नहीं कराया। सामाजिक कार्यकर्ता रामयश मिश्र ने बताया कि सीवर समस्या का समाधान नहीं निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Waterlogging due to heavi rain in Varanasi: Water entered from shop to house roads submerged

बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल 
बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। कहीं जंपर उड़ने तो कहीं स्पार्किंग की समस्या रही। रात तक उपकेंद्रों के फोन घनघनाते रहे लेकिन फोन नहीं उठने की समस्या जनता ने झेली। महमूरगंज, सिगरा, मंडुवाडीह, लंका, पांडेयपुर, सारनाथ, कचहरी, गोदौलिया, नई सड़क, बेनियाबाग, औरंगाबाद में बिजली की आवाजाही देर रात तक लगी रही। छावनी क्षेत्र में बिजली के तारों पर पेड़ की डाल गिरने से भी बत्ती गुल हो गई।

विज्ञापन
Waterlogging due to heavi rain in Varanasi: Water entered from shop to house roads submerged

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानसून की द्रोणिका बनारस से होकर गुजरने की वजह से ही बारिश हुई है और आने वाले दो दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। पिछले दो-तीन दिन से तेज धूप होने, हवा न चलने की वजह से ही लोग उमस से बेहाल थे। 25 जुलाई से सावन शुरू होने के बाद से ही अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही थी। रात करीब आठ बजे नम हवा के साथ हुई बारिश से मौसम बदल गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून की द्रोणिका बनारस से होकर गुजर रही है। इस वजह से बारिश हुई है। इसी तरह की बारिश अभी दो दिन और देखने को मिल सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed