रात का सन्नाटा था। परिवार के सभी सदस्य दिनभर की थकान के बाद टीन शेड के नीचे सो रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस दीवार के सहारे उनका आशियाना खड़ा है, वही कुछ देर बाद मौत का कारण बन जाएगी। देर रात अचानक तालाब की तरफ की दीवार ढह गई।
2 of 7
आफिया और फलक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
इसके साथ ही टीन शेड के नीचे सो रहा पूरा परिवार तालाब में जा गिरा। किसी तरह चार लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन दो मासूम बच्चियां पानी में समा गईं। सुबह एनडीआरएफ की टीम ने दोनों के शव बाहर निकाले तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
3 of 7
सेराजुद्दीन ने तालाब में कूदकर बेटा, बहू और बच्चियो को बाहर निकाला।
- फोटो : संवाद
दर्दनाक हादसा रोहनिया थाना क्षेत्र की अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत बच्छाव गांव के पश्चिमपुरा में हुआ। यहां अय्युदीन उर्फ कल्लू अपने परिवार के साथ तालाब किनारे मकान बनाकर रहते हैं। परिवार के अन्य चार भाइयों का परिवार भी आसपास रहता है। बीती रात अय्युदीन उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी तबस्सुम, बेटा अख्तर और तीन बेटियां रोशनी (8), आफिया (6) व फलक (4) कमरे के बाहर बने टीन शेड के नीचे सो रहे थे।
4 of 7
बच्चियों की माैत के बाद बिलखता परिवार।
- फोटो : संवाद
दीवार गिरी तो तालाब में जा समाया परिवार
देर रात अचानक तालाब की ओर बनी दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के साथ टीन शेड के नीचे सो रहे सभी लोग तालाब में जा गिरे। अचानक हुए हादसे से परिवार के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई। किसी तरह अय्युदीन, उनकी पत्नी तबस्सुम, बेटा अख्तर और बेटी रोशनी पानी से बाहर निकल आए। वहीं छह साल की आफिया और चार साल की फलक गहरे पानी में चली गईं। अंधेरा और तालाब में अधिक पानी होने के कारण दोनों को तत्काल तलाशना मुश्किल हो गया।
5 of 7
सुबह एनडीआरएफ ने निकाले दोनों बच्चियों के शव।
- फोटो : संवाद
रातभर तलाश, सुबह मिलीं दोनों बच्चियां
घटना की सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चियों की तलाश के लिए एनडीआरएफ को सूचना दी। रात में अंधेरा और तालाब में अधिक पानी होने के कारण तलाश अभियान में मुश्किलें आईं। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने भी अपने स्तर से बच्चियों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आफिया और फलक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।