फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैत्र नवरात्र मेले के लिए सज कर तैयार विंध्याचल धाम, जानिए इस सिद्ध पीठ की खास बातें..

Wed, 29 Mar 2017 10:35 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 29 Mar 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
vindhyachal dham teple is ready for navratri mela,know the facts
vindhyachal - फोटो : अमर उजाला
विंध्याचल का नवरात्र मेला 29 मार्च को शुरू हो जाएगा। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। प्रशासन द्वारा मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किया गया है। आगे की स्लाइड्स में जानें विंध्याचल धाम की खास बातें...

 
vindhyachal dham teple is ready for navratri mela,know the facts
देवीधाम में भक्तजनों का रेला - फोटो : अमर उजाला
हजारों वर्षों से ज्ञान प्राप्ति की तपोस्थली विंध्याचल एक ऐसा जागृत पीठ है, जहां वैदिक व वाम मार्गी दोनों पद्धतियों से पूजन होती है। विंध्याचल ऐसा सिद्ध पीठ है, जहां मां विंध्यवासिनी अपनी दस अन्य शक्तियों के साथ विद्यमान हैं, जिसे दस महाविद्या का प्रधान केंद्र कहा जाता है। 
vindhyachal dham teple is ready for navratri mela,know the facts
vindhyachal - फोटो : अमर उजाला

यहां जगदंबा अपनी त्रिगुणात्मक शक्ति महाकाली, महा लक्ष्मी और महा सरस्वती के रूप में ही त्रिकोण का निर्माण करतीं हैं। विंध्याचल से गंगा मां विंध्यवासिनी का रज लेकर शिव की नगरी काशी ओर प्रस्थान करतीं हैं। यहीं पर मुनि अगस्त्य ने सभ्यता और संस्कृति के प्रचार प्रसार की ज्ञान यात्रा आरंभ की और यह वही क्षेत्र है, जहां सप्त ऋषियों को ज्ञान प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
vindhyachal dham teple is ready for navratri mela,know the facts
vindhyachal - फोटो : facebook
मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र है। देश के 51 शक्तिपीठों में से एक है विंध्याचल की देवी मां विंध्यवासिनी। विंध्याचल की पहाड़ियों में गंगा की पवित्र धाराओं की कल-कल करती ध्वनि, प्रकृति की अनुपम छटा बिखेरती है।हर रोज यहां हजारों लोग मत्था टेकते हैं और देवी मां का पूजन जय मां विंध्यवासिनी के उद्घोष के साथ करते हैं। 
विज्ञापन
vindhyachal dham teple is ready for navratri mela,know the facts
विंध्याचल धाम - फोटो : अमर उजाला
मां विंध्यवासिनी का पूजन वैदिक रीति से होता है जबकि इनकी दस महाशक्तियों का पूजन वाम मार्गी तांत्रिक पद्धति से होता है। यहां साधना करने वाले को शीघ्र ही सिद्धियां प्राप्त हो जाती हैं। विंध्य क्षेत्र के त्रिकोण का अपना एक अलग ही महत्व है। किसी अन्य पीठ में ऐसी त्रिकोण यात्रा का विधान नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed