{"_id":"5afb48a14f1c1bea408b59c3","slug":"varansi-flyover-collapse-many-cars-and-bikes-get-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" वाराणसी हादसा: एक झटके में चपटी हो गई कई बस,कारें,ऑटो और बाइक्स, दर्दनाक तस्वीरें देख सिहर उठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी हादसा: एक झटके में चपटी हो गई कई बस,कारें,ऑटो और बाइक्स, दर्दनाक तस्वीरें देख सिहर उठेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 16 May 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक लहरतारा-चौकाघाट पर मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक रोजाना की तरह ही जाम लगा था। तभी एक दिल को दहलाने वाली घटना हुई। कार व बस में परिवार और अन्य साथियों संग हंसते-बोलते जा रहे लोगों की चीख तक निकल नहीं पाई। कैंट स्टेशन के समीप निर्माणाधीन फ्लाईओवर कई जिंदगियों पर काल बनकर टूटा। भयावह मंजर देख कई लोगों की आंखे भर आई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कैंट पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का बीम गिरने के बाद कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। मंजर यह था कि बीम के नीचे दबे, फंसे वाहनों से केवल चीखें सुनाई दे रही थीं। अंदर बुरी तरह फंसे लोगों में से कोई हाथ हिला रहा था तो कोई पानी मांग रहा था। किसी गाड़ी में फंसे बच्चे की रोने की आवाज से भी कई लोग दर्द में नजर आए। कहीं-कहीं तो केवल तड़प भर सुनाई दे रही थी।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाहनों के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने और वाहनों तक पहुंचने की जगह न होने के चलते आम लोग चाहकर भी उनकी मदद नही कर पा रहे थे। यह मंजर देख कई लोगों की आंखे भर आई। हजारों टन भार का बीम गिरने की वजह से चपेट में आए वाहन चकनाचूर हो गए। वाहनों के पिचकने, टूटने की वजह से कई लोग इसमें फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बाहर फंसे लोगों को तो बचा लिया गया पर अंदर गाड़ियों में फंसे लोगों की केवल कराह सुनाई दे रही थी। जीवन की उम्मीद में एक स्विफ्ट कार में फंसी महिला हाथ हिला रही थी पर उस तक पहुंचे पर उसे निकालना संभव नही था। वह कार में फंस गई थी। लोग कई बार उसे निकालने का प्रयास किए पर असफलता ही हाथ लगी।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह एक और व्यक्ति भीवाहन में फंसा बचाव के लिए चिल्ला रहा था। कुछ देर बाद पानी मांगने लगा। लोगों ने उसे पानी पिलाया। फ्लाईओवर के नीचे लोग वाहनों में इस कदर फंसे थे कि केवल उनकी चीखें सुनाई दे रही थी। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी अपने आंसू नही रोक पाए।