फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: काशी का मौसम कश्मीर जैसा, नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन; पूरे सप्ताह कोल्ड वेव चलने की संभावना

Mon, 06 Jan 2025 10:14 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 06 Jan 2025 10:14 AM IST
सार

Varanasi Weather Update Today : काशी में कंपाने वाली ठंड का असर दिखने लगा है। सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई तो गलन भी बरकरार रही। ऐसे में लोग अपने घरों में दुबके रहे। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Update today 6 january weather like Kashmir forecast of Cold wave this week
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला

काशी में मौसम की करवट ने लोगों को कंपा दिया है। मौसम ने अचानक रविवार को यू टर्न लिया और कश्मीर जैसी सर्दी का अहसास करा दिया। इधर, सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। गलन के चलते लोगों के हाथ- पैर सुन्न पड़ गए। घरों में दुबके रहे। वहीं जो जरूरी काम के चले बाहर निकले वह गर्म कपड़ों में लिपटे हुए दिखे। 

Varanasi Weather Update today 6 january weather like Kashmir forecast of Cold wave this week
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। पूरे सप्ताह (सोमवार से रविवार तक) कोल्ड वेव चलने के आसार हैं। सर्दी से जल्द राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।
Varanasi Weather Update today 6 january weather like Kashmir forecast of Cold wave this week
ठंड के मौसम में घाट किनारे सो रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान औसत से 6.5 और न्यूनतम में 2.3 डिग्री सेल्सियस कम
रविवार को अधिकतम तापमान औसत से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को जो तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस था, वह 14.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। एक से पांच जनवरी के बीच दूसरा मौका ऐसा रहा, जब न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वातावरण में नमी 92 फीसदी रही, जो इस सीजन की सर्वाधिक है। वातावरण में नमी ज्यादा होने से गलन बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Weather Update today 6 january weather like Kashmir forecast of Cold wave this week
रेलवे स्टेशन पर कुछ इस तरह जाते दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड
पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में गलन बढ़ा रही हैं। अधिकतम, न्यूनतम तापमान भी औसत से नीचे आ गया। नम हवाओं की रफ्तार बढ़ने और कोल्ड वेव के भी आसार हैं। - प्रो. राजीव भाटला, मौसम वैज्ञानिक, बीएचयू
विज्ञापन
Varanasi Weather Update today 6 january weather like Kashmir forecast of Cold wave this week
ठंड का लुत्फ उठाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

पिछले पांच दिन ऐसे बदला मौसम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

तिथि अधिकतम न्यूनतमन
 
5 जनवरी 14.4 6.5
4 जनवरी 14.8 9.8
3 जनवरी 15.8 6.5
2 जनवरी 15.8 5.7
1 जनवरी 16.3 11.2

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed